फक्कड़ बाबा कहिन है कि वो 16वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं. इसके पहले 8 बार लोकसभा चुनाव लड़े हैं. 7 बार विधायकी. बोले हैं कि जीत होगी तब जब ढेर सारा पैसा होगा. और ऐसा होगा उनके 20वें चुनाव तक. लेकिन 20वें चुनाव तक पहुंचने के लिए इसके बाद भी 4 चुनाव लड़ने पड़ेंगे. ऐसा उनके गुरूजी ने बताया है. और गुरूजी का कहा अटल सत्य होता है.फक्कड़ बाबा मथुरा में एक रैन बसेरे में रहते हैं. न घर है न अपनी जमीन. पहली बार 1977 में चुनाव लड़े थे. 2014 में जब लोकसभा चुनाव हुए थे तो बाबा की अच्छी खासी रकम खर्च हुई थी. लमसम 82 हजार रुपए. ये सब पैसा भक्तों ने दान पुन्न किया था. चुनाव प्रचार के बिना तो पर्चा भरने से कोई फायदा नहीं. तो उनके चेलों ने अपनी गाड़ियां लगा दी थीं प्रचार के लिए. तो इस बार भी बाबा उम्मीद से नहीं हैं, लेकिन मैदान में हैं. चुनावी मुद्दा इनका मेन मीठा पानी है. मथुरा गए लोगों को पता होगा कि यहां का पानी खारा है. मटके सिर पर लादकर महिलाएं काफी दूर से पानी लाती दिखती हैं. एमपी एमएलए आते हैं वादा करते हैं, चले जाते हैं. अब मथुरा की शकल बदलनी है तो बाबा फक्कड़ को जिताना है. https://www.youtube.com/watch?v=4ZlPFkds6K8
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में इस बार सपरिवार चुनाव होंगे वेस्ट यूपी में बीजेपी का खेल बिगाड़ने में जुटे खाप नेता












