The Lallantop

उन्नाव रेप-हत्या: लड़की को घर में अकेला पाकर 'रेप किया', उत्तेजना बढ़ाने वाली गोलियां खाकर पहुंचा था

10 नवंबर को घर के आंगन में मिली थी दलित लड़की की लाश.

Advertisement
post-main-image
उन्नाव में दलित लड़की के रेप और मर्डर का आरोपी (फोटो: आजतक)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) में 10 नवंबर को एक दलित लड़की की लाश उसके घर के ही आंगन में मिली थी. अब पुलिस ने इसे हत्या का मामला बताया है और इस सिलसिले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर लड़की के साथ बलात्कार का आरोप है. ये घटना थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के हुसैन नगर गांव की है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पुलिस ने बताया कि लड़की की उम्र करीब 18 साल थी. पुलिस के मुताबिक उस लड़की के मोबाइल से ही आरोपी का पता चला. इससे पुलिस को शक हुआ कि वे दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे. पुलिस के मुताबिक यही वजह थी कि आरोपी आसानी से लड़की के घर के अंदर जा सका और वहां उसे अकेला पाकर रेप किया.

आरोपी बोला- 'उत्तेजना बढ़ाने वाली दवा खा ली थी'

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद मीडिया को कई जानकारियां दीं हैं. जांच अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में कहा,

Advertisement

हम दोनों एक-दूसरे को जानते थे. उसको घर में अकेला पाकर मैंने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था. इससे पहले मैंने उत्तेजना बढ़ाने वाली दवा खा ली थी. 

उन्नाव के SP सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया,

युवती अपने घर पर अकेली थी. उस मौके का फायदा उठाकर उसे पहले से जानने वाला एक व्यक्ति उसके घर पर आया. उसने युवती के साथ जबरदस्ती की और दुष्कर्म  किया. आरोपी के मुताबिक उसने उत्तेजना बढ़ाने वाली दवाई ली हुई थी. इस दौरान युवती को ब्लीडिंग होने लगी. ये देखकर आरोपी वहां से भाग गया और इसके बाद युवती की मृत्यु हो गई.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक शॉक और अधिक खून बहने के कारण लड़की की मौत हो गई.

कैसे पकड़ा गया रेप और हत्या का आरोपी?

SP के मुताबिक पुलिस की कड़ी निगरानी और मृतका के मोबाइल फोन चैट्स के जरिए उन्हें आरोपी युवक के बारे में पता चला. आरोपी रामबरन उर्फ राज गौतम थाना मांखी के अंतर्गत रावतपुर का रहने वाला है. उसकी उम्र करीब 25 साल है और वो डीएसएन कॉलेज से MA कर रहा है. 

आरोपी भी दलित है और वो उन्नाव के थाना दही इलाके में राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में रह रहा था. मुखबिर की सूचना पर आरोपी को सम्राट होटल के सामने से 13 नवंबर की सुबह 8 बजे गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी के सेलफोन की लोकेशन से भी इस बात की पुष्टि हुई है कि वो लड़की की मौत के समय घटनास्थल पर मौजूद था.

वीडियो- ज़नाना रिपब्लिक: गुना रेप के डरावने वीडियो से खुली आरोपियों की पोल

Advertisement