The Lallantop

नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के कार सेवा प्रमुख की गोली मार कर हत्या, CCTV फुटेज में क्या दिखा?

मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT गठित कर दी गई है. कई सीनियर पुलिस अफसर मौक़े पर पहुंचे हैं.

Advertisement
post-main-image
कुर्सी में बैठे बाबा तरसेम सिंह को दो बदमाशों ने गोली मारी. (फ़ोटो - ANI)

उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऊधम सिंह नगर में मास्क लगाए दो बदमाशों ने बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की गोली मारकर हत्या कर दी. बाबा तरसेम सिंह नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में कार सेवा प्रमुख थे. इस हत्या का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबा तरसेम एक कुर्सी में बैठे हैं. इस बीच बदमाश बाइक से आए और उन पर गोली चला दी. घायल बाबा तरसेम को खटीमा के अस्पताल पहुंचाया गया. वहां उनकी मौत हो गई.

Advertisement

गोली चलने के बाद से ही इलाक़े में हड़कंप मच गया. मामले की जांच के लिए पुलिस ने SIT का गठन कर दिया है. पुलिस महानिदेशक (IG) अभिनव कुमार ने बताया, "हमें सुबह 6.15-6.30 के क़रीब घटना की ख़बर मिली. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर अधिकारी मौक़े पर पहुंच गए हैं. घटना की जांच के लिए पुलिस SIT का गठन कर दिया गया है. अफ़सरों को इसे सर्वोच्च प्राथमिकता में रखने के लिए कहा गया है."

Advertisement

अभिनव कुमार ने बताया कि हमलावरों को ढूंढा जा रहा है. हत्या के पीछे की साजिश का भी पता लगाया जा रहा है. उन्होंने ज़्यादा जानकारी के लिए केंद्रीय एजेंसियों से हेल्प लेने की बात भी कही है. साथ मामले को जल्द सुलझाने और सख़्त कार्रवाई करने की बात कही है.

ये भी पढ़ें - रांची में डबल मर्डर, पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, बाबा तरसेम सिंह लंबे समय से श्री नानकमत्ता गुरुद्वारे के कार सेवा प्रमुख थे. इस गुरुद्वारे में कार सेवा की देखरेख की सारी ज़िम्मेदारी बाबा तरसेम ही निभाते थे. उनकी हत्या की खबर आने के बाद दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहब के डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा बच्चन सिंह नानकमत्ता पहुंचेंगे. फिलहाल बाबा तरसेम सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया जाएगा.

Advertisement

वीडियो: धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

Advertisement