गवाह 1
ट्विटर पर @crackwit नाम का हैंडल है. कहने लगीं कि 'न मालूम काहे की कुकुर झौं-झौं हो रही है. मेरे पति की पेंशन तो लगभग डबल हो चुकी है.' शिखा जी के बारे में बता दें कि ये दुबई में रहती हैं. ट्वीट देखिये:
समय बीता. लोग उत्सुक हुए. इनकी प्रोफाइल खंगाली गयी. एक और सामान मिला. मसाले से लैस.
ठीक 14 दिन पहले शिखा जी के हसबैंड की पेंशन 25% बढ़ी हुई थी. इन 14 दिनों में उनके हसबैंड की पेंशन लगभग 75% और बढ़ गयी. कमाल है! मैं भी दुबई शिफ्ट हो जाता हूं. हालांकि इनकी प्रोफाइल से ये ट्वीट डिलीट किया जा चुका है.
गवाह 2
अब यहां से शुरू हुई गड़बड़ी. एक जने थे सुबोध श्रीवास्तव. बिना सोचे समझे ट्वीट सटा दिया. कहने लगे मेरे हसबैंड की पेंशन डबल हुई है. हाय राम! मोदी जी के देश में सेम सेक्स मैरिज! हाय राम!
गवाह 3
अब आये सामने मिस्टर चिराग. इनके साथ भी अच्छा काम हुआ. नेक काम हुआ. इनके भाई की पेंशन लगभग डबल हो गयी. बाकी सब एकदम सेम टू सेम. मजेदार बात ये कि इन्होंने एक ट्वीट नहीं किया. धकापेल ट्वीट पर ट्वीट.
गवाह 4
आओ दुल्हन अब आगे बढ़ो जी. क्यूंकि है बारी बनर्जी जी की. सबके दिल में इनका राज. कॉपी पेस्ट इनका अंदाज! इनके दोस्त के पिता की पेंशन बढ़ी थी. देखें:
स्टोरी की तहकीकात - एजेंडा क्या है?
तो ये थी सक्सेस स्टोरी जो चली बुधवार को ट्विटर पर. अब इसमें छानबीन करते हैं. कुछ चीज़ें इनमें कॉमन हैं: 1. WTF is wrong? ये सभी ट्वीट्स में लिखा हुआ है. WTF में F किस मुद्दे को उठाता है, हम सभी उससे अनभिज्ञ नहीं हैं. 2. Agenda kya hai bhai? ये भी सभी ट्वीट्स में लिखा है. और इसी कारण Agenda kya hai bhai? ट्विटर पर ट्रेंड करता हुआ मिला. मगर इसी बीच एक आदमी मिला. एकदम भौंचक. मन तो किया इसको सीआइडी में भेज दें. इतिहास में पहली बार कोई एसीपी प्रद्युम्न को टक्कर दे रहा था. नाम है अमित ठाकुर. उसने बिलकुल ग्राउंड लेवल पर जाकर तफ्तीश की और ढूंढ निकाला कि आखिर एजेंडा है क्या. शिखा के पति की पेंशन लगभग डबल हुई थी. वैष्णवी के दोस्त के पिता की पेंशन लगभग डबल हुई थी. चिराग के भाई की पेंशन लगभग डबल हुई थी. सुबोध के पति की पेंशन लगभग डबल हुई थी. इस क्रम में जनाब अमित ठाकुर ने अपनी बुद्धि भिड़ाई और सारी मिस्ट्री सॉल्व कर डाली. उनके मुताबिक़ - "शिखा भट्टाचार्य का पति, चिराग का भाई है जो वैष्णवी बैनर्जी के दोस्त का बाप है और जिसकी बीवी का नाम सुबोध श्रीवास्तव है." [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10208223946456077&set=a.1643023115179.2086193.1224882637&type=3&theater"]ये भी पढ़ें:
OROP के लिए सुसाइड करने वाले फ़ौजी ने जहर खाने के पांच मिनट बाद किया था आखिरी कॉल















.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)

.webp?width=120)
