सैनिक ने बताया, सर्जरी तब करते हैं, जब दवाई से काम न चले
क्या होता है जब एक आम आदमी एक पूरा दिन बिताने किसी फ़ौजी के पास चला जाए.
Advertisement

फोटो - thelallantop
TVF वाले अपने फनी वीडियोज के लिए फेमस हैं. 26 जनवरी है. देशभक्ति वाला टाइम है. ऐसे में उनका नया वीडियो आया है. जिसमें दिखाया है, क्या होता है जब एक आम आदमी एक पूरा दिन बिताने किसी फ़ौजी के पास चला जाए. इसमें दिखाया ये गया है कि फौजियों के भी कितने स्टीरियोटाइप होते हैं. एक आम नौ से पांच वाली जॉब के मुकाबले उनकी जॉब कितनी अलग होती है. एक आम आदमी जब जॉब पर जाता है, तो उसकी मुश्किलें किस तरह उसे बड़ी लगती हैं, बीच में वो मगजमारी भी कर लेता है, लेकिन फौजियों के लिए वो बिलकुल ही अलग किस्म की कंडीशन होती है. कैसे उनका काम हमारे काम से मुश्किल होता है, ये बात भी बिना महिमामंडन किए दिखाई गई है. सही वीडियो है, सोल्जर-सोल्जर वाले हल्ले के बीच एक अलग किस्म की नज़र देता है. यहां देखिए. https://www.youtube.com/watch?v=1KLGeLuCMkE
Advertisement













