The Lallantop

'ईरान गेम खेल रहा, हम पर हंस रहा... ', नया प्रपोजल देख ट्रंप नाराज, अब कहां अटकी डील?

Trump rejects Iran's response: 10 मई को ईरान का जवाब आया. लेकिन, अब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इस जवाब को नामंजूर कर दिया है. एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘ईरान के सो-कॉल्ड प्रतिनिधियों ने जवाब भेजा है. मुझे ये पूरी तरह नामंजूर है.’

Advertisement
post-main-image
डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के भेजे गए जवाब को ठुकरा दिया है. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और न्यूक्लियर प्रोग्राम पर भेजे गए प्रपोजल को नामंजूर कर दिया है, जिसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी।
  • ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नेवल ब्लॉकेड हटाने और जंग खत्म करने का प्रस्ताव अमेरिका को दिया था, जो अमेरिका द्वारा दबाव बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
  • ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के 70 प्रतिशत टारगेट पर कार्रवाई पूरी कर ली है और न्यूक्लियर ठिकानों की लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे क्षेत्रीय तनाव बढ़ सकता है।

स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज (Strait of Hormuz) का मसला अभी तक हल नहीं हो पाया है. एक बार फिर प्रपोजल रिजेक्ट हो गया है. पिछले हफ्ते अमेरिका ने ईरान को एक पीस प्रपोजल भेजा था. जिसपर रविवार यानी 10 मई को ईरान का जवाब आया. लेकिन, अब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इस जवाब को नामंजूर कर दिया है. एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘ईरान के सो-कॉल्ड प्रतिनिधियों ने जवाब भेजा है. मुझे ये पूरी तरह नामंजूर है.’ 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने बताया कि ईरान ने ये जवाब उनके जरिए अमेरिका भेजा था. ईरान ने अपने जवाब में जंग ख़त्म करने की बात लिखी थी, जिसमें लेबनान पर हमले भी शामिल हैं. और स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में नेवल ब्लॉकेड हटाने का प्रस्ताव रखा था. ट्रंप ने इसी प्रस्ताव को ठुकराते हुए ट्रुथ सोशल पर लिखा, 

‘ईरान हमारे साथ लंबे समय से गेम खेल रहा है. पिछले 47 साल से ईरान हमें इंतज़ार करवा रहा है, हमारे लोगों को मार रहा है और हमारे देश पर हंस रहा है. लेकिन उनकी हंसी ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी.’

Advertisement
trump
प्रेसिडेंट  डॉनल्ड ट्रंप का पोस्ट. 

पिछले हफ्ते अमेरिका ने ईरान को ये प्रस्ताव भेजा था. इसमें स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज को खुलवाने और ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम मुद्दे पर आगे की बातचीत के लिए आधार बनाने का प्रस्ताव था. लेकिन अब न्यूक्लियर मुद्दे के साथ-साथ स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज भी डेडलॉक बना हुआ है. ईरान का कहना है कि ये प्रपोजल केवल उनपर प्रेशर बनाने के लिए है और वे इसके आगे नहीं झुकेंगे. 

ये भी पढ़ें: ईरान के आगे झुक गया अमेरिका? ऑपरेशन 'एपिक फ्यूरी' खत्म करने का किया ऐलान

'न्यूक्लियर मुद्दे' पर ईरान को धमकी

10 मई को प्रेसिडेंट ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपने 70 फीसदी टारगेट पर काम पूरा कर लिया है और जल्द ही बाकी भी हो जाएगा. उन्होंने ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम मुद्दे पर भी बात की. कहा, ‘हम इसपर नज़र बनाए हुए हैं. ईरान के न्यूक्लियर ठिकाने हमारे सर्विलांस में हैं. जैसे ही कोई उनके नज़दीक पहुंचेगा, उसका नाम, पता और बैज हमें पता चल जाएगा और हम उसे बम से उड़ा देंगे.’

Advertisement

लेकिन ट्रंप जिसकी बात कर रहे हैं वो एनरिच्ड यूरेनियम कहां है, इसकी किसी को जानकारी नहीं है. कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि 2025 में ईरान के जिन न्यूक्लियर ठिकानों पर अमेरिका ने हमला किया था, ये यूरेनियम वहीं मौजूद है. ईरान ने खुद अभी तक इसके लोकेशन पर पर्दा रखा है. अमेरिका की मांग है कि ईरान अपना एनरिच्ड यूरेनियम देश से बाहर भेजे और एनरिच्मेंट प्रोग्राम को पूरी तरह बंद कर दे. 

वीडियो: ईरान पर हमला कर ट्रंप बोले 'प्यार की थपकी', स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पर फिर भिड़े ईरान-अमेरिका

Advertisement