The Lallantop

BJP को त्रिपुरा से उखाड़ फेंकने का था दावा, अब टिपरा मोथा सरकार में शामिल, 'इनाम' भी मिला

Tripura की मुख्य विपक्षी पार्टी Tipra Motha को BJP ने 2 मंत्री पद दिए हैं. पार्टी के पास राज्य में 13 विधायक हैं.

Advertisement
post-main-image
2 मार्च की बैठक के दौरान प्रद्योत देबबर्मा और अमित शाह. (तस्वीर साभार: ANI)

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha election) के पहले त्रिपुरा (Tripura) का मुख्य विपक्षी दल टिपरा मोथा (Tipra Motha) राज्य की भाजपा (BJP) सरकार में शामिल हो गया है. इंडिया टुडे से जुड़ीं रेशमी देबबर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, टिपरा मोथा के दो विधायकों ने 7 मार्च को भाजपा सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है. मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों के नाम हैं- अनिमेष देबबर्मा और बृशकेतु देबबर्मा. 

Advertisement

राजभवन में राज्यपाल नल्लू इंद्रसेन रेड्डी ने दोनों विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई है. शपथ ग्रहण समारोह में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और टिपरा मोथा सुप्रीमो प्रद्योत देबबर्मा भी मौजूद थे. विधायक अनिमेष देबबर्मा नेता प्रतिपक्ष का भी पद संभाल रहे थे. उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है. 

इससे पहले, 2 मार्च को राज्य और केंद्र सरकार के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ था. इस मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित थे. इस बैठक में त्रिपुरा के इतिहास, भूमि, राजनीतिक अधिकार, आर्थिक विकास, पहचान, संस्कृति और भाषा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई थी. तभी से दोनों दलों के बीच गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थीं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'चाय पर चर्चा' और 'मैं भी चौकीदार' के बाद विपक्ष ने कैसे तैयार की 'मोदी का परिवार'की पटकथा

60 सदस्यों वाली राज्य की विधानसभा में टिपरा मोथा के पास 13 विधायक हैं. पार्टी को अब भाजपा सरकार में दो मंत्री पद मिले हैं. राज्य में अब मुख्यमंत्री माणिक साहा सहित 11 मंत्री हैं. नियमों के मुताबिक राज्य में CM समेत 12 मंत्री हो सकते हैं.

साल 2019 में प्रद्योत देबबर्मा ने एक सामाजिक संस्था बनाई थी. साल 2021 में उन्होंने घोषणा की थी कि उनकी संस्था अब एक राजनीतिक दल बन गई है. इसके बाद टिपरा मोथा ने 2023 का त्रिपुरा विधानसभा चुनाव लड़ा. पार्टी ने 42 से अधिक सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से उसे 13 सीटों पर जीत मिली थी. इसी के साथ टिपरा मोथा राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई थी. लेकिन पार्टी अब भाजपा सरकार में शामिल हो गई है.

Advertisement

वीडियो: नेता नगरी: अमित शाह से बात कर किसने विधायक 'सेट' कराए, आधी रात BJP की मीटिंग में हुआ क्या?

Advertisement