The Lallantop

भारत में नहीं, इन जगहों पर दिखा पूर्ण सूर्यग्रहण, तस्वीरें देखीं तो देखते रह जाएंगे!

पूर्ण सूर्यग्रहण अपने आप में दुर्लभ है. इस बार वाला अपने देश में नहीं दिखा. बाकी जगहों पर कैसा दिखा? तस्वीरों में देखिए.

Advertisement
post-main-image
8 अप्रैल को पूर्ण सूर्यग्रहण लगा था. (तस्वीर साभार: Reuters)

उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप में 8 अप्रैल को पूर्ण सूर्यग्रहण (Total Solar Eclipse) दिखा. ये सूर्यग्रहण भारत से नहीं दिखा. ये सूर्यग्रहण अपने आप में दुर्लभ था. अगर कोई एक जगह से पूर्ण सूर्यग्रहण देख ले, तो उसी जगह से अगला पूर्ण सूर्यग्रहण देखने के लिए उसे लगभग 400 साल जिंदा रहना पड़ेगा. नासा ने धरती के ऊपरी वायुमंडल में इस ग्रहण के प्रभाव की जांच के लिए 3 साउंडिंग रॉकेट लॉन्च किए थे. साथ ही इस मौके पर दुनिया भर से सूर्यग्रहण की शानदार तस्वीरें भी आईं. अपने देश में तो सूर्यग्रहण दिखा नहीं, लेकिन तस्वीरों में तो देख ही सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Solar Eclipse in Cleveland
अमेरिका के क्लीवलैंड में चश्मे के सहारे ग्रहण देखता एक शख्स. (तस्वीर साभार: AP)

आंखों के रेटिना को नुकसान ना हो इसलिए सूर्यग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखा जाता. अमेरिका के क्लीवलैंड शहर में एक शख्स ने इस ग्रहण को देखने के लिए धूप के चश्मे का सहारा लिया.

ये भी पढ़ें: सूर्यग्रहण क्या होता है, इसे कैसे देखना होता है और कैसे नहीं देखना है, सब जानें

Advertisement
Diamond Ring Effect
Diamond ring effect
पूर्ण सूर्यग्रहण के दौरान ‘डायमंड रिंग' की स्थिति. (तस्वीर साभार: AP)

चंद्रमा सूरज को पूरी तरह से ढके उससे ठीक पहले ‘डायमंड रिंग’ की एक स्थिति बनती है. जिसमें चंद्रमा के किनारे से सूरज की रोशनी आती है. इससे एक अलग तरह की चमक आती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चंद्रमा के चारों तरफ के ऊबड़-खाबड़ इलाके से सूरज की रोशनी आती है.

beginning phase of solar eclipse
अमेरिका के आर्लिंगटन में पूर्ण सूर्यग्रहण का प्रारंभिक चरण. (तस्वीर साभार: AP)
ग्रहण के दौरान दोपहर का आसमान. (तस्वीर साभार: AP)

पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान दोपहर में ही रात जैसा आसमान दिखने लगता है. 

total solar eclipse
पूर्ण सूर्यग्रहण की तस्वीर. (फोटो: AP)

पूर्ण सूर्यग्रहण सभी तरह के सूर्यग्रहण में सबसे दुर्लभ होता है. चंद्रमा कुछ देर के लिए पूरी तरह से सूरज को ढक लेता है.

Advertisement
solar eclipse from statue of liberty
न्यूयॉर्क में कुछ यूं दिखा सूर्यग्रहण. (तस्वीर साभार: AP)

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के पास से पूर्ण सूर्यग्रहण की तस्वीर कुछ यूं दिखी.

People during solar eclipse
सूर्यग्रहण के दौरान लोगों का उत्साह. (तस्वीर साभार: AP)

इस दुर्लभ ग्रहण को देखने के लिए लोगों में एक अलग ही उत्साह दिखा. नासा ने अपने रॉकेट से क्या कवर किया? इस वीडियो में देखें-

सूर्यग्रहण केवल अमावस्या के दौरान देखा जाता है, जब चंद्रमा और सूरज पृथ्वी के एक ही तरफ हों. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि हर अमावस ही ग्रहण लग जाएगा. साल में दो से पांच बार ही होता है. ऐसा क्यों? इसलिए कि जिस तल पर धरती सूरज का चक्कर लगाती है, चांद उस तल पर धरती का चक्कर नहीं लगाता. इसीलिए जब चांद, सूर्य और पृथ्वी के बीच होता है, तो उसकी छाया पृथ्वी पर पड़ने के लिए या तो बहुत ऊंची या बहुत नीची होती है.

वीडियो: सूर्यग्रहण के दौरान पहने गए पीएम मोदी के काले चश्मे ने ट्विटर पर लगाई आग

Advertisement