The Lallantop

जंगल में प्लास्टिक बोतल हमने फेंकी, उठानी पड़ रही टाइगर को, ये वीडियो देख शर्म आनी चाहिए!

गंदगी फैलाने वाले किसी जगह को नहीं बख्शते. शहर में मेट्रो पिलर से लेकर जंगल के तालाबों तक, हर जगह गंदगी फैलाते हैं. टाइगर देखने का कमाल का अनुभव लेकर आते हैं और जंगल को दे जाते हैं चिप्स के पैकेट और प्लास्टिक की बोतलें. हमारे फैलाए इस प्रदूषण से वो टाइगर भी परेशान हो सकता है जिसे देखने के लिए जंगल में हम इंसानों का रैला लगता है.

Advertisement
post-main-image
पानी में गिरी प्लास्टिक की बोतल को अपने मुंह से उठाकर बाहर की ओर ले जाता टाइगर.(तस्वीर-सोशल मीडिया)

पर्यावरण स्वच्छ बनाने के लिए खूब जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं. लेकिन लोग गंदगी फैलाने से बाज नहीं आते हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जिनमें कुछ लोग गंदगी फैलाते दिखते हैं. ऐसे लोग किसी जगह को नहीं बख्शते. इमारतों की दीवारों पर पेशाब करते हैं, सड़कों पर थूकते हैं, मेट्रो पिलर पर गुटखे की पीक फेंकते हैं, बिना सोचे-समझे सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फैलाते हैं, यहां तक कि जंगलों को भी नहीं बख्शते हैं. टाइगर देखने का कमाल का अनुभव लेकर आते हैं और जंगल को दे जाते हैं चिप्स के पैकेट और प्लास्टिक की बोतलें. हमारे फैलाए इस प्रदूषण से वो टाइगर भी परेशान हो सकता है जिसे देखने के लिए जंगल में हम इंसानों का रैला लगता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अरे, कहना क्या चाहते हो?

एक वीडियो वायरल हुआ है. भारत के एक टाइगर का, जो अपने जंगल के एक तालाब में फेंकी गई प्लास्टिक की बोतल को अपने जबड़े से बाहर निकाल रहा है. वीडियो देखकर हमें शर्मिंदा होना चाहिए, लेकिन शर्म बची कहां है. IFS अधिकारी सुसांत नंदा ने अपने सोशल मीडिया X पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा,

Advertisement

“असभ्यों का कचरा जंगली जानवर क्यों साफ करें? कृपया जंगल में प्लास्टिक और स्टायरोफोम ले जाना बंद करें.”

वीडियो के पोस्ट होने के बाद उस पर लोगों के खूब कमेंट भी आने लगे. अंजनी कुमार नाम के यूजर ने लिखा,

Advertisement

"हमने स्वच्छ भारत अभियान का संकल्प लिया है, लेकिन जानवर इस संकल्प का पालन कर रहे हैं 😃”

मेश्राम मोहिनी नाम के यूजर ने सफाई रखने की सलाह देते हुए लिखा,

“सही में हम इंसान नहीं सुधरना चाहते. शहर में नहीं, लेकिन कम से कम जंगल को तो बख्श दो. जंगल को साफ करता शेर हमें सिखाना चाहता है. कुछ सीखेंगे हम इस बेजुबान जानवर से.”

मोरोनिका नाम अकाउंट से लिखा गया,

“ये पागल है क्या, बोतल क्यों खा रहा है!”

अजीत कुमार ने लिखा,

“स्वच्छ भारत अभियान में शहंशाह भी शामिल हो गए हैं.”

टाइगर के पास हम इंसानों जैसी बुद्धिमत्ता नहीं होती, लेकिन वीडियो देखकर लगता है उसे हमसे बेहतर सिविक सेंस है. आपका इस वीडियो पर क्या कहना है, हमें कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताएं.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: नदी में मछली पकड़ने गए थे लड़के, शार्क ने पैर काट लिया

Advertisement