क्या होता है ये टाइड पॉड

डिटर्जेंट खाना अमेरिका में 2018 का ट्रेंड बन गया है.
टाइड पॉड कपड़े धोने में इस्तेमाल होने वाला डिटर्जेंट है. ये डिटर्जेंट रंग-बिरंगे छोटे पैकेट में भरा होता है. देखने पर ये एक चॉकलेट की तरह लगता है. सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चला है, जिसमें कहा जा रहा है कि इस टाइड पॉड को लोग खाएं और खाते हुए इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करें. इसके बाद तो लोगों में इसे खाने की बाढ़ आ गई. लोग इस टाइड पॉड को खाने लगे और वीडियो बनाकर उसे पोस्ट करने लगे. इसे खाने वालों में 14 से 20 साल के बच्चों की संख्या ज्यादा है.
खाने से क्या होता है

टाइड पॉड कपड़े धोने के काम में आता है. इसमें जहरीली चीजें होती हैं, जो खाने से नुकसान पहुंचाती हैं. इसकी थोड़ी सी मात्रा से डायरिया, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है. इतना ही नहीं, अगर इसे ज्यादा मात्रा में खा लिया जाए तो खाने वाले की मौत भी हो सकती है. इस टाइड पॉड को बनाने वाली कंपनी टाइड ने तो अपनी वेबसाइट पर एक पेज बनाया है और लोगों से इसे न खाने की अपील की है. कंपनी ने ये भी बताया है कि अगर किसी ने गलती से इस टॉइड पॉड को खा लिया है, तो उसे तुरंत ही एक ग्लास दूध या पानी पी लेना चाहिए. इसके बाद डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
कहां से शुरू हुआ है ये ट्रेंड

इसी खबर के छपने के बाद से इस ट्रेंड की शुरुआत हुई.
अमेरिका में सटायर लिखने वाली एक वेबसाइट है द ओनियन. इसने दो साल पहले एक खबर छापी थी. उसमें बताया गया था कि नीले और लाल रंग के ये पॉड्स देखने में चॉकलेट की तरह होते हैं. दो साल बाद मार्च 2017 में अमेरिका की ही एक वेबसाइट कॉलेज ह्यूमर ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया. इस वीडियो में कहा गया था कि इन टाइड पॉड्स को नहीं खाना चाहिए. वीडियो के अपलोड होने के कुछ ही दिनों के अंदर इसे 30 लाख लोग देख चुके थे. देखिए वीडियो
डेली मेल की माने तो टाइड पॉड चैलेंज के कारण अमेरिका में सिर्फ 2018 में अब तक डिटर्जेंट इन्जेशन के 40 केस हो चुके हैं. अमेरिका के उपभोक्ता सुरक्षा उत्पाद कमिशन की मानें तो इससे पहले भी अमेरिका में लोगों ने टाइड पॉट खाए हैं, जिसकी वजह से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है.
ये भी पढ़ें:
मैंने देखते ही जय शनिदेव लिखा, मेरे साथ 100 सेकंड में ये 8 अच्छी बातें हुईं
सपना चौधरी बदल गई हैं
मैंने ब्लू व्हेल खेलना चाहा और क्या पाया?
सोशल मीडिया पर बच्चों के बीच आपसी शर्तों और चुनौतियों का ये ट्रेंड ख़ौफनाक रूप ले रहा है
क्या है ये ब्लू वेल गेम, जो अब तक सैकड़ों लोगों की जान ले चुका है
वो 8 काउंट डाउन, जो साल 2017 में सुर्ख़ियों में रहे
वीडियो में समझिए रैंकिंग पर्सेंटेज और पर्सेंटाइल का फर्क











