The Lallantop

अपनी बॉडी के 'स्थान विशेष' में भरकर लाए तीन करोड़ रुपए!

इतनी घिनही जगह धरे थे कि दुकानदार जान ले तो वो नोट कभी न ले.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
यकीन नहीं करोगे लेकिन ये घिनही खबर देते हुए हमको भी अंदर खलबली मची थी. लेकिन फिर भी पढ़ लो. दिल्ली का मामला है. हवाई अड्डे पर. बुधवार का दिन था. तीन लोग धरे गए हैं. जहां से टट्टी आती है, वहां 3.9 लाख यूरो के नोट भरके रखे थे. अब समाचार विस्तार से बता दे रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक दुबई से तड़के सवेरे साढ़े चार बजे फ्लाइट आई. तीन जने उतरे. वो फिर यहीं से फ्लाइट पकड़ के कहीं और जाने वाले थे. लेकिन DRI अफसरों ने धर लिया. ये लोग रेवेन्यू इंटेलिजेंस वाले होते हैं. गैरकानूनी रकम सूंघते चलते हैं. टर्मिनल नंबर तीन पर छू-छा कर रहे थे वो तीनों और दबोच लिए गए. पहले पगड़ी से रकम निकली. अफसर लोग सोचे होंगे कि बस, जो है यही है. लेकिन जब कायदे से तलाशी लेने का नंबर आया तो बहुत गलत जगह बटोरे रखे थे. प्लास्टिक की थैलियों में. यक्क. कैसे निकाला होगा यार. और पूछताछ हुई तो बताने लगे कि हम ये पैसा बाहर बिन्नेस करने के लिए लाए हैं. अफसर कहिन रुको बेट्टा. बस अंदर कर दिए गए. इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर बहुब्बड़ी बात है इतनी रकम पकड़े जाना. जिसके सोर्स का कुछ अता-पता न हो. यूरो के नोट थे भाईसाब. 3.9 लाख यूरो माने करीब 2.9 करोड़ रुपैया. मामूली बात है यार ये?
ये भी पढ़ें: बेरोजगार आदमी ने नौकरी पाने के लिए करवाया ब्रेस्ट इम्प्लांट ये खबर गंध से भरी है, अपने रिस्क पर पढ़ना!  

Advertisement
Advertisement