The Lallantop

बच्चों ने कुत्तों के लिए बने घर में खेल-खेल में आग लगा दी, 4 पिल्ले अंदर ही मर गए

कानपुर में 8-10 साल के 3 बच्चे पार्क में खेलने के लिए आए थे. इसी दौरान एक बच्चे ने जेब से माचिस निकालकर पिल्लों के घर को आग के हवाले कर दिया. 4 पिल्ले अंदर थे, सभी दम घुटने से मर गए.

Advertisement
post-main-image
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बच्चों ने जानबूझकर पिल्लों को जलाया है. (सांकेतिक फोटो- इंडिया टुडे)

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कुछ नाबालिगों ने खेल-खेल में चार पिल्लों को जिंदा जला दिया. झाड़ और बोरियों से बने पिल्लों के घर में नाबालिग बच्चों ने आग लगा दी. पिल्ले वहां से निकलने में नाकाम रहे. दम घुटने के कारण सभी पिल्लों की मौत हो गई (Minor torch puppies in Kanpur). जिसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े रंजय सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना शहर के किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित गीता पार्क की है. पार्क में एक कुतिया ने बीते दिनों चार पिल्लों को जन्म दिया था. इलाके के लोगों ने पार्क में ही किनारे पिल्लों के लिए एक छोटा सा घर जैसा बना दिया ताकि उन्हें ठंड न लगे. लोगों ने घास और बोरे की मदद से उनके रहने की व्यवस्था कर दी थी. 

रिपोर्ट के मुताबिक 8 से 10 साल के तीन बच्चे पार्क में खेलने के लिए आए थे. इसी दौरान एक बच्चे ने जेब से माचिस निकालकर पिल्लों के घर को आग के हवाले कर दिया. इस कारण अंदर सो रहे चार पिल्ले जिंदा जल गए. आस-पास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़े. पानी डाला. लेकिन तब तक पिल्ले दम तोड़ चुके थे.

(ये भी पढ़ें: मां का दूध पी रहे थे मासूम 'पिल्ले', ऑटो वाला देखने के बाद भी बेरहमी से रौंदकर चला गया)

Advertisement

पिल्लों के घर पर आग लगाने के बाद तीनों बच्चे वहां से घबराकर भागे. लेकिन इलाके के लोगों ने एक बच्चे को पकड़ लिया. उसे थाने ले गए. फिर वहां से उसे घर भेज दिया गया. जानवरों के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्था ‘उम्मीद एक किरण’ ने किदवई नगर थाने में मामले को लेकर तहरीर दी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि बच्चों ने जानबूझकर पिल्लों को जलाया है. मामले को लेकर बाबू पुरवा इलाके के एसीपी अमरनाथ यादव का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी. जिस बच्चे को लोगों ने पकड़ा था वो नाबालिग था. इसलिए उसे घर जाने दिया गया.

वीडियो: '40-40 मिनट फोन पर बात', कानपुर स्टूडेंट मर्डर में क्या नए अपडेट्स?

Advertisement
Advertisement