The Lallantop

10 साल की मासूम का रेप-मर्डर, 'पापा बचाओ...' चीखती रही बच्ची, पीछे भागते रहे बेबस पिता

Delhi Mehrauli rape murder: दिल्ली के मेहरौली में एक बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. 10 साल की बच्ची को कैब ड्राइवर उठाकर भाग गया और बेबस पिता कार के पीछे दौड़ते रह गए.

Advertisement
post-main-image
बच्ची ने पिता से मदद मांगी थी, लेकिन वो बचा नहीं पाए. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली के मेहरौली में 22 जून को एक दस वर्षीय बच्ची को कैब ड्राइवर बाशु कुमार सिंह ने किडनैप कर उसका रेप करने के बाद हत्या कर दी, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया।
  • बच्ची का परिवार बिहार से दिल्ली आया था और आर्थिक तंगी के कारण फुटपाथ पर रह रहा था, जिससे सुरक्षा की कमी हुई और आरोपी ने मौका पाकर अपराध किया।
  • पुलिस ने छह घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसकी कस्टडी से भागने की कोशिश पर एनकाउंटर कर दोबारा पकड़ा गया, अब आरोपी का इलाज चल रहा है।

‘पापा बचा लो’ एक दस साल की बच्ची ने अपने पिता से ये आखिरी तीन शब्द कहे. दिल्ली के मेहरौली में एक कैब ड्राइवर उसे किडनैप कर अपनी गाड़ी में ले गया. बच्ची का रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी. पिता कार के पीछे दूर तक भागते रहे, लेकिन अपनी बच्ची को बचा नहीं पाए. अब 22 जून की इस दर्दनाक घटना के बारे में पिता ने बताया है.   

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची का परिवार चार महीने पहले बिहार से दिल्ली आया था. परिवार के पास रोज़गार का कोई आधार नहीं था और इतनी कमाई नहीं थी कि किराये पर घर ले सकें. इसलिए परिवार फुटपाथ पर रहने को मजबूर था. 21 जून की रात पूरे परिवार ने खाना खाया, और साथ में फुटपाथ पर सो गए.

फिर 22 जून की सुबह करीब सवा चार बजे एक कैब वहां आई और बच्ची को अगवा कर लिया. पिता ने कार के पीछे दौड़ लगाई, लेकिन जब कार तक नहीं पहुंच पाए तब उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी. वारदात के छह घंटे के अंदर ही दिल्ली पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. 

Advertisement
पिता ने क्या बताया?

बच्ची के पिता ने उस रत की घटना के बारे में बताया है. उन्होंने कहा, 

‘मेरी बेटी के साथ जो होना था वो हो गया. आज ही मैं उसकी लाश जला के आया हूं. पुलिस मुझे छत्तरपुर से लेकर आई ये दिखाने कि आरोपी का एनकाउंटर हो गया है. लेकिन इतना काफी नहीं है. उसको फांसी दो, मैं बस इतना कहूंगा.’ 

ड्राइवर का नाम बाशु कुमार सिंह है. उम्र 29 साल और बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है. जब 20 पुलिसकर्मियों की टीम ने उसे गिरफ्तार किया, तब वो आरोपों से इंकार कर रहा था. लेकिन जब कैब की जांच हुई और ईंट-पत्थर में बच्ची का ब्लड मिला तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की थी. जिसके जवाब में पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दोबारा गिरफ्तार कर लिया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: दिल्ली में परिवार के साथ सो रही थी बच्ची, कैब ड्राइवर ने किया किडनैप, रेप के बाद हत्या

पुलिस ने कैसे पकड़ा?

पुलिस ने बताई हुई लोकेशन को ट्रेस किया, सैकड़ों CCTV खंगाले. और उसी दिन सुबह करीब 11 बजे कैब ड्राइवर को पकड़ लिया. जिस वक्त कैब ड्राइवर एक पैसेंजर को ड्रॉप कर रहा था, पुलिस ने उसे वहीं गिरफ्तार कर लिया. पता चला कि आरोपी ड्राइवर ने पहले बच्ची को किडनैप किया, उसका रेप किया, हत्या की और फिर शव को गुरुग्राम-फरीदाबाद बॉर्डर के पास फेंक दिया.

पुलिस ने बताया की आरोपी पर कई केस पहले से ही दर्ज हैं. साल 2015, 2017, 2018 और 2022 में उसके खिलाफ केस दर्ज हो चुके हैं. पुलिस ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि आरोपी स्वभाव से हिंसक है और उसे जल्दी गुस्सा आ जाता है. पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान उसने अपराध कबूल कर लिया है. आरोपी ने कहा कि रेप के बाद उसका इरादा बच्ची को मेट्रो स्टेशन के पास छोड़ने का था. लेकिन जब उसने बच्ची के माता-पिता के साथ पुलिस वालों को देखा, तो उसने बच्ची की हत्या कर दी.

वीडियो: पंजाब चुनाव: दिल्ली रेप केस 2022 की गूंज पंजाब में, केजरीवाल पर उठे सवाल!

Advertisement