The Lallantop

विराट के One8 जूतों का जलवा, 24 घंटे में इतनी कमाई होगी, बनाने वालों ने भी सोचा न होगा!

विराट कोहली के One8 जूते मार्केट में चल नहीं रहे बल्कि दौड़ रहे हैं. विराट के Test Cricket में रन जितनी कीमत पर लॉन्च हुए जूतों का जलवा ऐसा कि लॉन्च के 24 घंटे के भीतर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के जूते बिक गए.

Advertisement
post-main-image
One8 जूते की बंपर सेल

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • विराट कोहली ने अपने One8 ब्रांड के तहत नए स्पोर्ट्स शूज लॉन्च किए, जो बाज़ार में बड़ी सफलता के साथ 24 घंटे में 1,50,000 जोड़े बिक चुके हैं।
  • पिछले वर्षों में विराट कोहली ने Puma के साथ लंबे समय तक साझेदारी की, जबकि अब उन्होंने Agilitas नामक स्टार्टअप के साथ मिलकर अपने ब्रांड और उत्पादों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।
  • इस ब्रांड विकास के परिणामस्वरूप, विराट कोहली के नए जूते बाजार में प्रभावशाली बिक्री दर्ज कर रहे हैं और भविष्य में Agilitas के साथ उनके व्यावसायिक संबंधों को विस्तार मिलने की संभावना है।

Virat Kohli क्रिकेट के मैदान पर कितने बड़े लीजेंड हैं वो बताने की जरूरत नहीं. लेकिन बिजनेस की फील्ड में भी उनका असर नजर आने लगा है. हाल ही में लॉन्च हुए उनके One8 Brand Shoes बाजार में चल नहीं रहे, बल्कि उसेन बोल्ट के जैसे दौड़ रहे हैं. खबरों के मुताबिक 24 घंटे में 1,50,000 जूते बिक गए. एक जूते की कीमत 9,230 रुपये है. इस हिसाब से कुल हुआ 1,50,000 × 9,230 = 1,38,45,00,000 (लगभग 140 करोड़ रुपये). विराट के Test Cricket में रन जितनी कीमत पर लॉन्च हुए जूतों का जलवा दिख रहा है. मगर इसकी तैयारी भी विराट के खेल की तैयारी जैसी ही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
विराट नाम नहीं बल्कि ब्रांड है

विराट कोहली जितने बड़े खिलाड़ी, उतने बड़े ब्रांड. ऊपर से उनकी फिटनेस. ऐसे फिट खिलाड़ी को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाने के लिए कंपनियां करोड़ों खर्च करने को तैयार रहती होंगी. मशहूर स्पोर्ट्स शूज बनाने वाली कंपनी Puma भी उनमें से एक है. विराट ने आठ सालों तक पूमा का जूता पहना. साल 2017 में विराट कोहली ने जर्मन स्पोर्ट्स शूज ब्रांड Puma के साथ हाथ मिलाया और इंडिया में कंपनी का सबसे बड़ा चेहरा बन गए. खबरों के मुताबिक तब इस सौदे के लिए उनको तकरीबन 110 करोड़ रुपये दिए गए थे. बड़ी रकम के साथ इस डील की एक और खास बात थी.

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा, विजय अमृतराज और सविता पूनिया को मिले पद्म पुरस्कार

Advertisement

विराट सिर्फ कंपनी का चेहरा ही नहीं बने, बल्कि उन्होंने साझेदारी में अपने प्रोडक्ट भी लॉन्च किए. Puma One8 के नाम से एथलीट के लिए पूरी रेंज निकाली गई. इनमें शूज से लेकर कपड़े तक शामिल थे. बाजार के ट्रैक पर ये साझेदारी जमकर दौड़ी. Puma ने इससे 250 करोड़ का बिजनेस किया. मतलब कंपनी की तो निकल पड़ी.

undefined

300 करोड़ के ऑफर को ठुकरा दिया

खबरों के मुताबिक Puma ने इसके लिए विराट को 300 करोड़ रुपये ऑफर किए थे. विराट के इस फैसले के पीछे थे Puma इंडिया के पूर्व मैनेजिंग डारेक्टर अभिषेक गांगुली. अभिषेक ने साल 2023 में Agilitas के नाम से स्पोर्ट्सवियर और लाइफस्टाइल स्टार्टअप स्टार्ट किया. Convergent Finance और Nexus Venture Partners से उन्हें 600 करोड़ की फंडिंग भी मिली है. Agilitas ने Mochiko Shoes जैसे फुटवियर ब्रांड को खरीदकर अपना दम दिखाया. विराट अब इसी ब्रांड का चेहरा बने. विराट का ब्रांड One8 और उसके प्रोडक्ट भी अब इसी का हिस्सा बन गए. नतीजा 24 घंटे में 140 करोड़.

Advertisement
undefined

चलो मैदान पर भले गांगुली और कोहली की साझेदारी नहीं दिखी. मैदान के बाहर ही सही. 

वीडियो: 36 के 36 राफेल सलामत, एयरफोर्स के डॉक्यूमेंट ने फिर पाकिस्तान की पोल खोल दी!

Advertisement