पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है. उन्होंने कहा कि अगर भारत ‘सिंधु जल समझौते’ (Indus Waters Treaty) के पानी तक उनकी पहुंच के लिए खतरा पैदा करता है, तो पाकिस्तान जंग कर सकता है. उनके इस बयान से नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच पानी को लेकर तनाव बढ़ गया है.
'भारत पर अटैक कर देंगे अगर... ', पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दी धमकी
पाकिस्तानी मंत्री ख्वाजा आसिफ का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत के जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में पाटिल कह रहे हैं कि आने वाले समय में पाकिस्तान जाने वाले सिंधु नदी के पानी को पूरी तरह रोका जा सकता है.


पाकिस्तान के टीवी चैनल ARY न्यूज से बातचीत में ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पानी सिर्फ एक संसाधन नहीं, बल्कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा का हिस्सा है. उन्होंने कहा,
“पानी हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का ही एक हिस्सा है. जिस पल हमें लगेगा कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में है, हम भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ देंगे. पक्का.”
ख्वाजा आसिफ ने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान को संकेत मिलता है कि भारत तेजी से ऐसे कदम उठा रहा है जिनसे सिंधु जल संधि के पानी का बहाव रोका जा सकता है या उसमें बदलाव किया जा सकता है, तो पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई कर सकता है.
पाकिस्तानी मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब सोशल मीडिया पर भारत के जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पाटिल ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि आने वाले समय में पाकिस्तान जाने वाले सिंधु नदी के पानी को पूरी तरह रोका जा सकता है.
ये भी पढ़ें: 'सिंधु जल समझौता अब भी डिसमिस है', भारत ने हेग के कोर्ट का फैसला ठुकराया
सिंधु जल संधिभारत और पाकिस्तान के बीच नौ साल की बातचीत के बाद 19 सितंबर 1960 को सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे. तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति मोहम्मद अयूब खान ने कराची में इस संधि पर हस्ताक्षर किए थे. भारत ने 23 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस संधि को स्थगित रखने का फैसला किया था. इस हमले में आतंकवादियों ने कम से कम 26 लोगों की हत्या कर दी थी.
पाकिस्तान लगातार भारत के इस फैसले का विरोध कर रहा है. पाकिस्तान का कहना है कि अगर पानी के बहाव में कोई बड़ी रुकावट आती है, तो इसका असर उन लाखों लोगों पर पड़ेगा जिनकी जिंदगी और रोजी-रोटी इस नदी प्रणाली पर निर्भर है.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: सिंधु जल संधि पर भारत ने लॉन्ग टर्म प्लॉन बना लिया है



















