The Lallantop

7 हजार पुलिस वाले बगल में थे और 40 करोड़ की डकैती हो गई

चोरों का काम हमेशा चलता है, इधर नया साल शुरू हुआ और उधर ताला टूट गया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
व्हाट्सएप पर मैसेज आते हैं, साल का चौथा दिन मुबारक. माने जनता ये जाहिर करना चाहती है कि सुनो नया साल आ गया है. कुछ बदलेगा. तीन दिन में ऐसा कुछ नहीं हुआ है कि लगे कि ज़िंदगी बदल गई है. लेकिन फिर भी खुद को दिलासा दे रहे हैं कुछ तो बदलेगा. लेकिन होता क्या है. वैसा, जैसा ये हुआ. दुनिया अपने काम में लगी रहती है. आप न्यू इयर मनाते रह जाते हैं. newyork अब जानिए हुआ क्या. न्यूयॉर्क में 6 मिलियन डॉलर (करीब चालीस करोड़) की डकैती हो गई. नए साल की पहली ही शाम को. चर्चित टाइम्स स्क्वायर के पास ये कांड हुआ. और मजे की बात ये कि हजारों पुलिस वाले टुंटुंआते फिरते रह गए. वो गेंद गिरती है बड़ी सी न. हर साल बॉल ड्रॉप होता है साल शुरू होते ही. एक सौ दस साल से ये हो रहा है. वही ताके रह गए. इधर तीन डकैत कांड कर गए. हजारों पुलिस वाले जब लिखा जाता है, तो उसका मतलब यहां पर सात हजार पुलिसवाले था. newyork-nye-010117 केजीके करके ज्वेलर्स हैं. इंडियन बेस्ड हैं. उनकी ज्वेलरी शॉप थी वहीं का ताला चटका. छठवें फ्लोर पर बिल्डिंग थी. वहीं उनके सीसीटीवी कैमरे में इन तीन डकैतों का वीडियो भी बन गया है. 31 की रात को दस बजे के आसपास ये लोग शॉप वाली बिल्डिंग में घुसे थे. हथौड़ी और प्राई-बार से दरवाजा तिजोरी सब तोड़े. दो तिजोरी ले गए जाहे में गहने भरे थे. और जाते-जाते जब देखे कि कैमरा उनको रिकॉर्ड कर रहा है उसको तोड़ भी दिए.
 

शर्मनाक: बेंगलुरु में CCTV में कैद सेक्शुअल असॉल्ट की घटना

Advertisement

60 साल के ‘सीटी वाले बाबा’ सीटियाबाजी में धरे गए

Advertisement
Advertisement