The Lallantop

दिलजीत दोसांझ के ये कुकिंग वीडियोज़ देखकर सारे दिन की थकान उतर जाएगी

कुकिंग के साथ ऐसी कॉमेडी और सिंगिंग पहले कहीं देखी हो तो बताएं. ज़ोरदार स्ट्रेस बस्टर.

Advertisement
post-main-image
इंस्टाग्राम वीडियो में दिलजीत दोसांझ और उनका बनाया हुआ खाना
लॉकडाउन में ढाबे-रेस्त्रां बंद हैं, तो घरों में नए पकवान बन रहे हैं. जिन्हें खाना बनाना नहीं आता, वे भी सीखने की कोशिश कर रहे हैं. व्हाट्सप्प स्टेटस, इंस्टाग्राम, फेसबुक भर गए हैं खाने के आइटम की फोटो से. पंजाबी एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने भी अब अपना छुपा हुआ टैलेंट दिखा दिया है.
वे अपने फैंस के लिए मज़ेदार कुकिंग वीडियो बना रहे हैं. जिन्हें वे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डालते हैं. खाने की रेसिपी वाले तो बहुत वीडियो मिल जाएंगे यूट्यूब पर. लेकिन दिलजीत वाला स्टाइल कहीं और नहीं मिलेगा. इन वीडियो में उनका चेहरा तो कम ही दिखता है. लेकिन उनकी एनर्जी ज़बरदस्त झलकती है. हंसी-मज़ाक करते रहते हैं. पनीर के टुकड़ों की 'सोशल डिस्टैन्सिंग' करते हैं. गैस बर्नर जलाते हुए कहते हैं कि कहीं और आग मत लगाना. हींग और जीरे की प्रेम कहानी बनाते हैं. मटर छीलने के बाद गाना गाते हैं -
"मैनु मटर कढ़दे नूं, सोणिए याद तेरी आगी मेरी सब्ज़ियां वाली वीडियो नी, मैं सुणिया, इंस्टाग्राम ते छागी"
1. ये देखिए उनकी भिंडी मसाला बनाने वाली वीडियो.

2. जिन्हें भिंडी पसंद नहीं, उनके लिए आलू की सब्ज़ी.

3. शाही पनीर बनता हुआ देखिए.

4. ये व्यंजन देखिए. 'मूंग दाल कोफ़्ता टिक्की करी ज़ाफ़रानी'. फाइव-स्टार होटल के मैन्यू में लिखी रहती हैं ऐसी चीज़ें तो.

फैंस के रिएक्शन
फैंस को खूब मज़ा आ रहा है उनके वीडियो देखकर.
1. एक यूज़र ने तो उनकी रेसिपी देखकर उन्हीं को मात दे डाली. खाने की शक्ल से तो यही लग रहा है - 2. इस बच्चे को देख लो. दिलजीत से फरमाइश की है कि खीर बना दो. वैसे ये इतना क्यूट है, कि दिलजीत शायद ही मना कर पाएं.


3. यह छोटी सी गुड़िया बताती है कि चिली पनीर तैयार है. फिर दिलजीत के स्टाइल में ही कहती है -
"लुक एट दिस ब्यूटी, गाइज़ आई नीड माय स्पून"
4. उनकी कुकिंग वीडियो की एक फैन हैं संजीव कपूर की मां. जी हाँ, वही संजीव कपूर जो इंडिया के टॉप शैफ के रूप में मशहूर हैं. उन्होंने अपनी मां की यह फोटो लगाई और कहा -
"पाजी दिलजीत दोसांझ, आपकी कुकिंग वीडियो देख के मेरी मम्मी को बड़ा मज़ा आ रहा है. मुझे आपके पास ट्रेनिंग लेने आना पड़ेगा." 
इसके जवाब में दिलजीत बोले कि वे तो बस लॉकडाउन के शैफ हैं. और लॉकडाउन खुलने पर उनसे आशीर्वाद लेने आएंगे.
दिलजीत के करियर पर एक छोटी सी नज़र दिलजीत दोसांझ पंजाबी फिल्मों के स्टार हैं. 'जट एंड जूलियट', 'पंजाब 1984', 'सरदारजी' और 'शड़ा' जैसी फिल्मों से फेमस हुए हैं. 'उड़ता पंजाब' फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की. इस फिल्म में उनके पुलिस वाले के रोल को बहुत सराहा गया. उन्हें 'बेस्ट मेल डेब्यू' का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. 2020 में उनकी दो फिल्में रिलीज़ होने की उम्मीद है. हिंदी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' और पंजाबी फिल्म 'जोड़ी'.



वीडियो देखें - भयंकर वायरल: इवंका ट्रंप ने दिया दिलजीत दोसांझ को मज़ेदार जवाब

Advertisement
Advertisement