'अखिलेश यादव कौरवों के दुर्योधन हैं, सरकार पर है शैतानी साया'
सपा के निष्कासित विधायक अपनी सिक्योरिटी हटाये जाने पर भड़के, कहा- मुझे कुछ हुआ तो अखिलेश होंगें जिम्मेदार.
Advertisement

फोटो - thelallantop
बिसवां, सीतापुर से एमएलए रामपाल यादव अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में आ गए हैं. पार्टी से निकाले जा चुके समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामपाल यादव ने अखिलेश यादव को कौरवों का दुर्योधन कहा. विधायक साहब ने अखिलेश से अपनी जान को खतरा भी बताया. यह सब रामपाल अपनी ऑफिशियल सुरक्षा हटाये जाने के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में कह गए. रामपाल बोले अब मुझे या मेरे परिवार को कुछ हुआ तो अखिलेश जिम्मेदार होंगे. उन्होंने अखिलेश सरकार को अंग्रेजो से ज्यादा अत्याचारी बताया. एमएलए साहब ने चुनाव में पैसे लेकर टिकट देने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा जब मैंने इन सब मामलों पर आवाज उठाई तो प्रदेश सरकार ने मेरे ऊपर कार्रवाई कर दी.
"अखिलेश सरकार पर है शैतानी साया"
रामपाल का कहना है कि कुछ शैतानी ताकतें सरकार चला रही हैं, जिसकी वजह से सरकार अवसरवादी हो गयी है. कुछ लोग सरकार के पीछे काम कर रहे हैं. रामपाल ने सरकार पर मुसलमानों से पक्षपात का भी आरोप लगाया है. रामपाल यादव का लखनऊ के जियामऊ इलाके में अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स था. जिसको लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी ने गिरा दिया था. गौरतलब है कि इसके बाद अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधयों के चलते उन्हें 29 अप्रैल को समाजवादी पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया गया था. जिस कारण आज रामपाल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर बरस रहे थे.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement















