The Lallantop

ईरान अब खुलकर बेचेगा तेल, अमेरिका ने सालों से लगे प्रतिबंध हटा दिए

US waives Iran sanctions: ईरानी तेल पर लगे अमेरिकी प्रतिबंध 60 दिन के लिए हटा दिए गए हैं. ट्रेज़री सेक्रेटरी का कहना है कि पहले राउंड की बातचीत बहुत अच्छी रही जिसके बाद ये फैसला लिया गया है. बदले में ईरान ने भी उसकी कुछ बातें मानी हैं.

Advertisement
post-main-image
अमेरिका ने ईरानी तेल पर लगे सैंक्शन हटा दिए. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिकी ट्रेज़री विभाग ने ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध अगले 60 दिनों के लिए हटा दिए हैं और अमेरिका ने ईरान के साथ स्विट्ज़रलैंड में हुई बातचीत को सकारात्मक बताया है।
  • ईरान और अमेरिका के बीच स्विट्ज़रलैंड में हुई बातचीत के कारण प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया गया, जिसमें ईरान ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खोलने और IAEA निरीक्षण की अनुमति देने पर सहमति दी।
  • प्रतिबंध हटने से ईरान अगले 21 अगस्त तक अपना तेल निर्यात कर सकता है, और दोनों देशों के बीच आगे की बातचीत और न्यूक्लियर प्लांट निरीक्षण शुरू होने की संभावना है।

अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत ट्रैक पर चल रही है. अमेरिकी ट्रेज़री विभाग ने अगले 60 दिनों के लिए ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा दिए हैं. अमेरिका ने बताया कि ईरान के साथ स्विट्ज़रलैंड में बातचीत बहुत अच्छी रही. जिसके बाद ये फैसला लिया गया. बदले में ईरान स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खोल देगा और IAEA के एजेंट्स को इंस्पेक्शन की मंजूरी दे देगा. 

Advertisement

अमेरिकी ट्रेज़री सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने अपने X हैंडल से ट्वीट कर बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अब तक 'प्रोडक्टिव' रही है. इसलिए ईरान पर लगे प्रतिबंध दो महीने के लिए हटाए जा रहे हैं. इसके बाद ईरान अपना तेल खुलकर खरीद और बेच सकता है. दोनों देशों के बीच साइन हुए MoU में ये भी एक शर्त रखी गई थी, जिसपर अमल होता दिख रहा है. स्कॉट बेसेंट ने लिखा, 

‘ईरान इस बात पर राज़ी हुआ है कि वो स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज खोल देगा, जो सबके लिए मुफ्त होगा. इसके अलावा इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के एजेंट्स के इंस्पेक्शन के लिए भी मान गया है. ये एजेंसी ईरान के न्यूक्लियर प्लांट्स की जांच करेगी. जैसा कि तय हुआ था, अमेरिका ईरानी तेल पर लगे सैंक्शन हटा रहा है.’

Advertisement

इससे ईरान का क्या फायदा? 

ये लाइसेंस 21 अगस्त तक वैध रहेगा. इस दौरान ईरान अपना कच्चा तेल और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स निर्यात कर सकता है. ईरान अपना तेल अमेरिका को भेज सकता है, लेकिन उसे अमेरिकी प्रतिबंध वाले देश जैसे नॉर्थ कोरिया और क्यूबा के साथ व्यापार करने की अनुमति नहीं है. 

ये फैसला अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बयान के बाद आया है. उन्होंने पत्रकारों को बताया था कि स्विट्ज़रलैंड में दोनों देशों के बीच अच्छी बातचीत रही. इसने आगे की डील के लिए रास्ते खोल दिए हैं. हालांकि उन्होंने ये साफ़ नहीं किया कि ईरान के न्यूक्लियर प्लांट्स का इंस्पेक्शन कब शुरू होगा. लेकिन IAEA के साथ बात जल्द शुरू की जाएगी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: ईरान को 28 लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे, अब पता चला ट्रंप ये पैसा कहां से लाएंगे

लेबनान में भी जंग रुक जाएगी?

लेबनान में बढ़ते तनाव का भी दोनों पक्षों ने एक तोड़ निकाल लिया है. एक मैकेनिज्म पर काम करने की बात कही गई है जिससे इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच कॉन्फ्लिक्ट खत्म किया जा सके. 

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी पोस्ट कर पहले राउंड की बातचीत को सफल बताया. उन्होंने बताया कि  ईरानी तेल पर लगे सैंक्शन हटा दिए गए हैं, ब्लॉकेड ख़त्म कर दिया गया है, कुछ फ्रोजेन एसेट भी रिलीज़ किए जाएंगे और ईरान के लिए डेवलपमेंट प्लान को भी लॉन्च किया जाएगा. 

जेडी वेंस के बयान के बाद मार्केट भी सुधरता हुआ दिखा है. ब्रेंट क्रूड आयल के दामों में करीब 2 से 3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है, जिससे रेट 77.7 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. 

वीडियो: इजरायल पर ईरान के हमले से Share Market में हड़कंप, तेल महंगा होगा?

Advertisement