The Lallantop

फ्रांस में नदी-तालाब में डूबने से 40 लोगों की मौत, गर्मी से राहत पाने गए थे

France में गर्मी से बचने के लिए नदी-तालाब में नहाने गए 40 लोगों की डूबने से मौत हो गई. यूरोप के कई इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. फ्रांस भी इस समय हीट वेव की चपेट में है.

Advertisement
post-main-image
फ्रांस में गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में डूबकर 40 लोगों की मौत हो गई. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने 18 जून से 40 लोगों की गर्मी में नदी और तालाबों में डूबने से मौत होने की जानकारी दी है।
  • यूरोप में हीटवेव के कारण अत्यधिक गर्मी के चलते लोग ठंडक पाने के लिए जल स्रोतों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे डूबने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
  • मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है और सरकार ने खतरनाक जगहों पर तैराकी से बचने की चेतावनी दी है, जिससे स्थिति नियंत्रण में लाने के प्रयास होंगे।

फ्रांस में गर्मी लोगों को 'डुबा' रही है. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नदी-तालाबों में नहाने जा रहे हैं. उन्हीं में से कुछ वापस जिंदा नहीं लौट सके. बीते कुछ दिनों में 40 लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई है. इनमें ज्यादातर युवा हैं.

Advertisement

फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने खुद ये जानकारी दी है. दरअसल, इस समय यूरोप के ज्यादातर देश गर्मी और हीट वेव से जूझ रहे हैं. यहां लोग भीषण गर्मी झेलने के आदी नहीं हैं. ठंडक की तलाश में वे नदी, नहर और तालाब की ओर बढ़ रहे हैं.

मंगलवार, 23 जून को फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने हीटवेव (लू) को लेकर एक इमरजेंसी मीटिंग की. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मीटिंग से पहले प्रधानमंत्री सेबेस्टियन ने पानी में डूबने से हुई लोगों के मौत को ‘एक दुखद समस्या’ बताया. 

Advertisement

प्रधानमंत्री सेबेस्टियन ने एक आंकड़ा बताते हुए कहा कि 18 जून से अब तक करीब 40 लोगों की मौत हो चुकी है. यूरोपीय देशों में भीषण गर्मी पड़ने की वजह से स्कूल और ट्रांसपोर्टेशन के नेटवर्क प्रभावित हुए हैं. एफिल टावर समेत कई पर्यटक स्थलों को बंद करना पड़ा है. वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन ने बताया कि गर्मी की वजह से ऐसी घटनाओं के बढ़ने की संभावना ज्यादा है.

फ्रांस के मौसम विभाग मेटियो के मुताबिक, 23 जून को अब तक का सबसे ज्यादा गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया. साउथ-वेस्ट के एक शहर में तो तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने करीब 54 विभागों मे रेड अलर्ट जारी कर दिया है, जबकि, 24 जून को यह संख्या बढ़कर 58 हो गई.

देशभर में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए नहरों और नदियों में कूद रहे है, ताकि उन्हें थोड़ी ठंडक मिल सके. मामले पर फ्रांस की स्पोर्ट्स मिनिस्टर मरीना फेरारी का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि वह गर्मी से बचने के लिए लोगों की इच्छा को समझती हैं, लेकिन उन्होंने अपील करते हुए चेतावनी दी कि वर्जित और खतरनाक जगहों पर तैरने से बचना चाहिए.

Advertisement

वीडियो: एथेनॉल फ्यूल में चीटियों वाले वीडियो को सरकार ने बताया भ्रामक

Advertisement