बांग्लादेश की खबर है. क्योंकि अच्छे-बुरे लोग वहां भी रहते हैं. खबरें वहां से भी आती हैं. वहां 10 मंदिर तोड़ दिए गए और लगभग सैकड़ों घायल हैं. गुस्साई भीड़ ने हिंदुओं के घर भी तोड़ दिए. वहां ब्राह्मणबरिया के नासिरनगर उप जिले में सैकड़ों गुस्साए लोगों ने देशी हथियारों के साथ मंदिरों पर हमला कर दिया. रविवाए दोपहर की बात है. ये सब हुआ क्यों? फेसबुक की एक पोस्ट के बदले, जिसमें मुसलमानों की मस्जिद-अल-हरम पर कटाक्ष किया गया था.
इस हमले में करीबन सैकड़ों लोग जख्मी हुए हैं. ढाका ट्रिब्यून ने ये खबर दी है. उसके मुताबिक़ छह लोगों को पकड़ा भी गया है. शुक्रवार को भी सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे थे. वो रसराज दास नाम के आदमी को लटकाने की मांग कर रहे थे जिसने आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट के पीछे बताया जाता है.जिन मंदिरों पर हमला हुआ वो दुत्तोबारी, नोमोसोमुद्रोपरा मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, घोषपारा और गौरो मंदिर हैं.
नासिरनगर हिंदू-बौद्ध-इससे एकया परिषद के प्रेसिडेंट आदेश देव ने मीडिया वालों से कहा कि कुल 15 मंदिर लुटे और तोड़े गए हैं. देव ने ये भी कहा कि सैकड़ों लोग घायल हुए लेकिन पुलिस ने बीच-बचाव नहीं किया. इलाके के एसपी बाद में मौके पर पहुंचे और कहा कि डरने की जरूरत नहीं है. हमलावरों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. उधर पुलिस ने रसराज को पकड़ लिया है. कोर्ट ले गई और कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है.