गुंतिपल्ली सौम्या. तेलंगाना के यदाद्रि भुवनागिरी ज़िले की रहने वाली थीं. अमेरिका की फ़्लोरिडा अटलांटिक यूनिवर्सिटी से मास्टर की पढ़ाई पूरी कर वहीं रहती थीं. किसी और दिन की तरह ही 27 मई की रात घर के लिए कुछ सामान लेने बाज़ार गई थीं. लौटते वक़्त सड़क पार करने के दौरान एक तेज़ रफ़्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौक़े पर ही उनकी मौत हो गई.
अमेरिका में एक और भारतीय छात्रा की कार की टक्कर से मौत, मास्टर्स कर नौकरी खोज रही थीं सौम्या
पिता ने जानकारी दी कि सौम्या ने हाल ही में - 11 मई को - अपना 25वां जन्मदिन मनाया था. माता-पिता ने उनके शव को तेलंगाना वापस लाने के लिए सरकार से सहायोग की अपील की है.
.webp?width=360)
सौम्या 25 साल की थीं.
इस ख़बर से उनके परिवार में दुख पसर गया है. माता-पिता ने उनके शव को तेलंगाना वापस लाने के लिए सरकार से सहायोग की अपील की है.
ये भी पढ़ें - किर्गिस्तान में विदेशी छात्रों पर 'हमला', जयशंकर ने भारतीय छात्रों को दी ये सलाह
इंडिया टुडे के इनपुट्स के मुताबिक़, सौम्या तेलंगाना के यदाद्रि-भोंगीर ज़िला के यादगरीपल्ले गांव की रहने वाली थीं. पिता कोटेश्वर राव पहले CrPF में जवान थे और अब एक जनरल स्टोर (किराना दुकान) चलाते हैं. GoFundMe वेबसाइट के मुताबिक़, उन्होंने सौम्या की पढ़ाई के लिए बहुत मशक़्क़त से पैसों का इंतज़ाम किया था. दो साल पहले सौम्या अमेरिका गई थीं. पढ़ाई के लिए. डिग्री पूरी करने के बाद नौकरी ढूंढ रही थीं.
पिता ने जानकारी दी कि सौम्या ने हाल ही में - 11 मई को - अपना 25वां जन्मदिन मनाया था.
तेलंगाना के मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. कहा कि उनके पार्थिव शरीर को वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
अमेरिका में सड़क क़ानून बहुत सख़्त हैं. अगर किसी की गाड़ी ऐसे, या कैसे भी टकरा गई है, तो उसे बरी होने के लिए कम से कम चार आधारों पर अपनी बेगुनाही साबित करनी होगी.
- कहीं ड्राइवर दुर्घटना के बाद पीड़ित को वैसे ही छोड़ कर तो नहीं चला गया?
- कहीं किसी नियम का उल्लंघन तो नहीं हुआ है?
- हादसे का कारण क्या है?
- हानि कितनी पहुंची है?
हालांकि, आरोपी के गिरफ़्तार होने की ख़बर अभी तक नहीं है.
पिछले साल जनवरी में फ्लोरिडा में भी इसी तरह के हादसे में एक भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत हो गई थी. उस हादसे में पुलिस की गाड़ी से भारतीय छात्रा को टक्कर लगी थी. बाद में हादसे का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें एक पुलिसकर्मी घटना के बाद हंसता दिखा था.
वीडियो: सोशल लिस्ट: लखनऊ में बीच सड़क निकाली पिस्तौल, गाड़ी टकराने पर गुंडई का वीडियो वायरल













