तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की तारीफ की है. हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान रेवंत रेड्डी ने कहा कि ओवैसी उन कुछ नेताओं में से हैं जो पूरे देश की आवाज उठाते हैं (Telangana CM Revanth Reddy on Asduddin Owaisi).
'औवेसी न केवल अल्पसंख्यकों, बल्कि 140 करोड़ लोगों की आवाज हैं'- ये तारीफ कांग्रेस के CM ने की है
Congress नेता और Telangana के CM Revanth Reddy ने Hyderabad में असदुद्दीन ओवैसी की जमकर तारीफ की. चुनाव से 2 महीने पहले तारीफ क्यों की?
.webp?width=360)
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 8 मार्च को ओल्ड सिटी मेट्रो प्रोजेक्ट के शिलान्यास के दौरान रेवंत रेड्डी ने कहा,
'असदुद्दीन ओवैसी साहब, उनके भाई और उनके (AIMIM) विधायक लगातार अपने इलाके (पुराने हैदराबाद) से जीतते आ रहे हैं. यहां तक मैंने चुनावों में उन्हें उनके क्षेत्र से हराने की कोशिश की, लेकिन मैं ये नहीं कर पाया.'
उन्होंने आगे कहा कि ओवैसी उन सांसदों में से एक हैं, जो सदन में ना सिर्फ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए आवाज उठाते हैं. बल्कि वो पूरे देश के लिए खड़े होते हैं, 140 करोड़ भारतीयों के लिए आवाज उठाते हैं. अपने संबोधन के दौरान रेवंत ने शहर के विकास के लिए और मेट्रो के विस्तार के लिए AIMIM से साथ देने की मांग की. उनकी इस बात पर ओवैसी ने उनका साथ देने के लिए रजामंदी भी जताई.
रेवंत रेड्डी के इस बयान से कुछ लोगों को हैरानी इसलिए हो सकती है, क्योंकि कांग्रेस ही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM पर BJP की 'बी पार्टी' होने का आरोप लगाती रही है.
ये भी पढ़ें: शशि थरूर को 'गधा' बोलने के बाद रेवंत रेड्डी ने माफी मांगी तो क्या जवाब मिला?
लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में MGBS से लेकर फलकनुमा तक मेट्रो लाइन का शिलान्यास किया. उन्होंने बताया कि आने वाले पांच सालों में इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगभग 2000 करोड़ रुपए का खर्च आएगा. CM के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की वजह से कोई भी धार्मिक स्थल प्रभावित नहीं होगा.
वीडियो: दी सिनेमा शो- Shahrukh Khan, Sujoy Ghosh वाली फिल्म King के लिए Suhana स्पेशल ट्रेनिंग ले रही हैं?













