रेवंथ रेड्डी. तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष हैं. रेवंथ रेड्डी ने माफी मांगीहै. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर से. क्योंकि उन्होंने थरूर के लिएअपमानजनक टिप्पणी की थी. उन्हें 'गधा' बताते हुए पार्टी से निकाल देने की मांग तककर डाली थी. इस पर हंगामा हो गया. बवाल बढ़ता देख रेवंथ रेड्डी को माफी मांगनी पड़गई. शुरू में रेवंथ रेड्डी अपनी इस अपमानजनक टिप्पणी पर कुछ बोलने से बच रहे थे.लेकिन उनका ऑडियो क्लिप वायरल होने पर उन्हें माफी मांगने पर मजबूर होना पड़ा.मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पिछले दिनों शशि थरूर ने एक ट्वीट में तेलंगाना केआईटी मंत्री केटी रामाराव के कामों की सराहना की थी. इसके बाद रेवंथ रेड्डी ने आईटीमंत्री केटी रामाराव पर हमला बोलते हुए शशि थरूर को भी लपेट लिया था. उन्होंने कहाथा कि जिन्होंने भी केटी रामाराव की सराहना की है, उन्हें राज्य की स्थिति के बारेमें मालूम होना चाहिए. केटी रामाराव के एक ट्वीट का जिक्र करते हुए रेड्डी ने कहाथा, "मंत्री के उस ट्वीट में उस गधे (शशि थरूर) को भी टैग किया जाना चाहिए था."रेड्डी ने आगे कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि शशि थरूर को पार्टी से निकाल दियाजाएगा, क्योंकि वो पार्टी के लिए 'बोझ' हैं. बाद में रेवंथ रेड्डी के इस बयान काऑडियो सामने आया, जिस पर रामाराव समेत कई कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई. एक ट्वीटमें केटी रामाराव ने कहा, "आईटी स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में शशि थरूर नेहाल ही में राज्य सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की थी. लेकिन संसद में उनके सहयोगीने उन्हें गधा कहा. ऐसा तब होता है जब आपकी पार्टी का नेतृत्व करने वाला तीसरेदर्जे का अपराधी/ठग होता है. As the chairman of the IT standing committee, ShashiTharoor Ji had paid some compliments to the efforts of the Govt of Telanganarecently His colleague in parliament & PCC Cheap calls him a Donkey!! This iswhat happens when you have a 3rd rate criminal/thug leading the partypic.twitter.com/Nns1phLxZJ — KTR (@KTRTRS) September 16, 2021 रेवंथ पर भड़कीकांग्रेस रेड्डी के बयान पर सिर्फ केटी ही नहीं भड़के. खुद शशि थरूर ने भी टाइम्सऑफ इंडिया से बातचीत में इसे पूरी तरह अनुचित बताया. वहीं, कांग्रेस के मनीष तिवारीने भी ट्वीट कर रेवंथ रेड्डी को नसीहत दी. मनीष तिवारी ने लिखा, "डियर रेवंथरेड्डी, शशि थरूर मेरे और आपके एक मूल्यवान सहयोगी हैं. बेहतर ये होता कि आप उनसेबात करते. आपने जो कहा वो अनुचित है. आपसे अनुरोध है कि अपने शब्दों को वापस लें."Dear Mr @revanth_anumulaDr @ShashiTharoor is a valued colleague of yours & mine It would have beenbetter if you would have spoken to him if you had some misgivings about apurported statement of his. Grace & Propriety demands you withdraw your words.https://t.co/AL0GOdOusd — Manish Tewari (@ManishTewari) September 16, 2021 बवालज्यादा ही तूल पकड़ता चला गया तो रेवंथ रेड्डी ने शशि थरूर से बात की और उनसे माफीमांगी. उन्होंने ट्विटर पर भी इसका जिक्र किया. गुरुवार को एक ट्वीट में उन्होंनेकहा, "मैंने शशि थरूर जी से बात की. उन्हें बताया कि मैं उन पर की गई टिप्पणी वापसलेता हूं. मैं अपने वरिष्ठ सहयोगी को सम्मान देता हूं. मेरे शब्दों से अगर उन्हेंकिसी भी प्रकार की चोट पहुंची है तो मुझे इसका खेद है." I spoke to shri@ShashiTharoor ji to convey that I hereby withdraw the remarks and reiteratethat I hold my senior colleague in the highest regard. I regret any hurt thatmay have been caused to him by my words. We share our faith in the values andpolicies of the Congress Party. — Revanth Reddy (@revanth_anumula) September 16,2021 एक और ट्वीट में रेड्डी ने लिखा, "मुझे पता है कि तेलंगाना में कांग्रेस कीसरकार बनाने के लिए जनता का समर्थन दिलाने में वे (यानी शशि थरूर) मेरे साथ हैं." And I know he joins me in wanting Congress to win the support of the public toform the next government in Telengana. @manickamtagore — Revanth Reddy(@revanth_anumula) September 16, 2021 रेवंथ रेड्डी ने माफी मांग ली. शशि थरूर नेउन्हें माफ कर दिया. उनके ट्वीट के जवाब में कांग्रेस सांसद ने लिखा, "रेवंथ रेड्डीने मुझे फोन किया और अपने कहे पर खेद जताया. मैं उनकी माफी कबूल करता हूं और इसदुर्भाग्यपूर्ण प्रकरण को पीछे छोड़ कर खुश हूं. हमें साथ काम करके कांग्रेस कोतेलंगाना सहित पूरे देश में मजबूत करना होगा."(यह ख़बर आपके लिए हमारे साथी साजिद ने लिखी है.)