The Lallantop

बिहार में अब लालू प्रसाद यादव बनाम तेज प्रताप यादव होने वाला है

तेजप्रताप ने लालू-राबड़ी मोर्चा नाम से नई पार्टी बना ली है. 20 सीटों पर लड़ सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
तेजप्रताप यादव ने कहा है कि वो अपने पिता की पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं. (फोटोःएएनआई)
बिहार में महागठबंधन को एक बड़ा झटका लगा है. और ये झटका खास तौर पर महागठबंधन के सबसे बड़े साझीदार दल आरजेडी को लगा है. इसकी वजह ये है कि लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने घर, पार्टी और परिवार से बगावत करके एक नए मोर्चे का ऐलान कर दिया है. तेज प्रताप यादव ने इस मोर्चे को नाम दिया है लालू राबड़ी मोर्चा. 1 अप्रैल, 2019 को बिहार की राजधानी पटना में इस नए मोर्चे का ऐलान करते हुए तेज प्रताप ने कहा-
'लोकसभा चुनाव में मेरे कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिला है. अपने कार्यकर्ताओं को टिकट देने के लिए मैंने नया मोर्चा बनाया है.'
छोटे भाई तेजस्वी से क्यों नाराज हैं तेज प्रताप? तेज प्रताप यादव अपने भाई तेजस्वी और पार्टी दोनों से ही नाराज़ हैं. उन्होंने इसकी वजह भी बता दी है. तेज प्रताप ने कहा कि मुझे शिवहर और जहानाबाद की लोकसभा सीट चाहिए थी. मैं इन दोनों सीटों पर अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाना चाहता था. लालू यादव और तेजस्वी दोनों को मैंने इस बारे में बता दिया था. लेकिन मेरी नहीं सुनी गई. इसके बाद मैंने मोर्चा बनाया है, जिसका नाम है लालू राबड़ी मोर्चा. 20 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप के कैंडिडेट्स तेज प्रताप का गुस्सा शिवहर और जहानाबाद के अलावा सारण सीट को लेकर भी है. सारण सीट से तेज प्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय उम्मीदवार हैं. तेज प्रताप यादव ने पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के लिए कोर्ट का रास्ता अख्तियार किया है. इसकी वजह से उनकी नाराजगी अपने ससुर चंद्रिका राय को लेकर भी है. तेज प्रताप का कहना है कि सारण लालू की पुश्तैनी सीट रही है. मैं इस सीट से अपनी मां राबड़ी देवी को चुनाव लड़ने के लिए कहूंगा. अगर वो इनकार कर देती हैं तो मैं खुद इस सीट से चुनाव लड़ूंगा और जीतूंगा. तेज प्रताप ने ये भी कहा है कि उनका मोर्चा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. तेजस्वी के कैंडिडेट के खिलाफ बोले तेज प्रताप तेज प्रताप यादव ने औरंगाबाद के आरजेडी के प्रत्याशी के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है. अपने नए मोर्चे का ऐलान करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि औरंगाबाद में जिस सुरेंद्र यादव को टिकट दिया गया है, वो लगातार तीन बार से हार रहा है. लोगों में उसके खिलाफ गुस्सा है. जनता इसके खिलाफ आक्रोशित है. तेज प्रताप ने अपने भाई तेजस्वी पर भी निशाना साधा. बोले कि राष्ट्रीय जनता दल में जिस तरह से लोग ऊल-जलूल बात करते हैं, तेजस्वी के पैर के नीचे, सीट के नीचे, डेरा बनाकर भाई-भाई और परिवार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है, हमारी लड़ाई में दुश्मन फायदा उठाएगा.'
अयोध्या पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, भाजपा ने कहा, फोटो खिंचाने आई हैं

Advertisement
Advertisement