The Lallantop

हॉस्टल की लड़कियों को अपने सामने नग्न होकर नहाने को कहता था वॉर्डन

और रात को उन्हें सेक्शुअली अब्यूज करता.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
लोग कितने बीमार हो सकते हैं, इसकी कोई सीमा नहीं होती. औरंगबाद के बीड़ डिस्ट्रिक्ट में एक स्कूल टीचर को इसलिए पकड़ा गया है क्योंकि वो स्कूली लड़कियों को अपने सामने खुले में नग्न होकर नहाने के लिए मजबूर करता था. और रात को उनका यौन शोषण करता था. इस पूरे मामले का पता तब चला जब 7वीं क्लास की एक लड़की ने एक 'लेक लड़की अभियान' नाम के औरतों के हक में लड़ने वाले ग्रुप को ख़त लिखा. जिसमें बतया कि टीचर दिन में उन्हें अपने सामने नहाने को कहता और रात को उन्हें सेक्शुअली हैरेस करता. टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक़ इस तरह की हरकतें वो टीचर पिछले 5 महीनों से करता आ रहा है. लड़की ने भी ख़त तब लिखा, जब उसके मां-बाप ने उसे नाबालिग होते हुए भी स्कूल के निकाल लिया. और उसका ब्याह कर दिया. बता दें कि स्कूल में रेजिडेंशियल सुविधा है. यानी लगभग 120 बच्चे स्कूल के हॉस्टल में रहते हैं, जिसमें से 36 लड़कियां हैं. स्कूल सातवीं तक के बच्चों को अलग-अलग रहने की सुविधा देता है. स्कूल में कुल 8 पुरुष टीचर हैं, जिनकी बारी-बारी हॉस्टल में ड्यूटी लगती है. कोई महिला वॉर्डन हॉस्टल में है ही नहीं, जो स्कूल के मैनेजमेंट पर बहुत बड़ा सवाल है. फिलहाल आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
Advertisement