The Lallantop

'माफ कर दो, सब वापस लौटा दूंगा', घर से कैश-सोना चुराने के बाद चोर ने लिखा सॉरी नोट

Tamil Nadu Robbery: रिटायर्ड टीचर ने घर पहुंचकर देखा कि वहां चोरी हुई है. घर से 60,000 रुपये कैश, 12 ग्राम सोने की जूलरी और एक जोड़ी चांदी की पायल गायब हुई थी.

Advertisement
post-main-image
मेन्नापुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है (फोटो- आजतक)

तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले से चोरी की अनोखी घटना सामने आई है. एक कपल के घर से कैश और जूलरी चोरी हुई (Tamil Nadu Viral Robbery Apology Note). पुलिस ने घर की तलाशी ली तो एक नोट बरामद हुआ. वो नोट चोर ने लिखा था. घर के मालिक के लिए. उसमें चोर ने चोरी करने की वजह लिखी हुई थी. साथ ही ये भी लिखा कि वो चोरी का सामान वापस लौटा देगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े प्रमोद माधव की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला तिरुचेंदुर में मेन्नन्नापुरम का है. यहां सथानकुलम रोड पर सेल्विन अपनी पत्नी के साथ रहते हैं. दोनों रिटायर्ड टीचर हैं. 17 जून को वो अपने बेटे से मिलने चेन्नई चले गए थे. इस दौरान बीच-बीच में घर की सफाई के लिए सेल्वी नाम की महिला को काम पर रखा हुआ था.

26 जून को सेल्वी सफाई के लिए घर पहुंची तो देखा कि घर के दरवाजे टूटे हुए हैं. उसने तुरंत सेल्विन को मामले की जानकारी दी. सेल्विन घर पहुंचे और देखा कि घर में चोरी हुई है. खबर है कि घर से 60,000 रुपये कैश, 12 ग्राम सोने की जूलरी और एक जोड़ी चांदी की पायल गायब हुई थी. घर से एक नोट भी मिला जो कथित तौर पर चोर ने लिखा था. उसमें चोरी के लिए माफी मांगी गई थी. साथ ही चोरी हुए सामान को वापस लौटाने का वादा भी किया था.

Advertisement

लिफाफे पर लिखे नोट में लिखा था,

माफी चाहता हूं. मैं इसे एक महीने में सामान वापस कर दूंगा. मैं ये इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मेरे घर में किसी की तबीयत ठीक नहीं है.

सेल्विन ने वो नोट पुलिस को दे दिया है. मेन्नापुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

इस तरह का एक मामला पहले भी सामने आया था. उत्तर प्रदेश में एक चोर ने गाजियाबाद स्थित एक घर से चोरी की लेकिन बाद में चोरी की गई ज्वेलरी में से कुछ वापस लौटा दी. थाना नंद ग्राम इलाके के अंतर्गत आने वाले राजनगर एक्सटेंशन स्थित फॉर्च्युन सोसायटी में चोर ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी चुरा ली थी.

ये भी पढ़ें- चोरी कर के थक गया चोर, AC चला कर सो गया, सुबह UP पुलिस ने जगाया

चोरी के बाद तसल्ली से आइसक्रीम खाई!

पिछले दिनों झांसी में शहर कोतवाली इलाके की पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर एक दुकान में चोरी हुई. ये भी अजब चोरी. चोर गमछा ओढ़कर आया. शहर के बीचों-बीच इस दुकान से कैश और ढाई लाख का माल चुराया, आइसक्रीम और चॉकलेट खाई, फिर मौके से फरार हो गया. चोर ने CCTV कैमरे को तोड़ने का प्रयास किया था मगर सफल न हुआ. तो उसकी सारी करतूत कैमरे में कैद हो गई है.

वीडियो: अनुपम खेर के घर में चोरी हो गई, जानें चोर क्या-क्या उड़ा ले गए?

Advertisement