पोंगल पर मिले सरकारी 2500 रुपए के लिए बेटे ने पिता को पीटा, बेटे को उसके बड़े भाई ने पीटकर मार डाला
त्योहार पर खुशी की जगह अब मातम में रहेगा परिवार.
Advertisement

प्रतीकात्मक तस्वीर (इंडिया टुडे)
पोंगल नज़दीक है. इसको लेकर तमिलनाडु सरकार 4 जनवरी से राशनकार्ड धारकों को 2,500 रुपये नकद बांट रही है. लेकिन ये गिफ्ट प्रदेश के तंजावुर जिले के एक परिवार के लिए मौत का कारण बना. इंडिया टुडे की रिपोर्ट मुताबिक़ 5 जनवरी की देर रात आर विश्वलिंगम ने अपने 78 बरस के पिता रमण के साथ 2,500 रुपयों के लिए लड़ाई की. रमण ने विश्वलिंगम को पोंगल पर मिले 2,500 रुपये देने से मना कर दिया था. रमण को डर था कि उनका बेटा यह पैसा शराब में उड़ा देगा. पिता द्वारा पैसे नहीं दिए जाने पर विश्वलिंगम ने पिता को पीटा. उन्हें चोट आई. इतनी आई कि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. रमण के 50 साल के बड़े बेटे आर बालासुब्रमण्यम को जब इस बात की जानकारी मिली, तो वह अपने छोटे भाई विश्वलिंगम से भिड़ गया. दोनों ने लड़ाई की और इस लड़ाई में विश्वलिंगम की मौत हो गई. मथुकुर पुलिस ने विश्वलिंगम की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बालासुब्रमण्यम को गिरफ़्तार कर लिया है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















