स्वाति मालीवाल केस में जांच के लिए बनाई गई स्पेशल जांच टीम (SIT) हर लिंक को जोड़ने की कोशिश कर रही है. ख़बर है कि सोमवार, 20 मई को SIT दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व-निजी सचिव बिभव कुमार (Bibhav Kumar) को लेकर पहले CM आवास पहुंची, फिर बिभव के घर.
स्वाति मालीवाल केस: SIT अब बिभव कुमार को CM आवास ले गई, क्या पता चला?
Swati maliwal case में SIT ये पता लगाने की जुगत में है कि घटना वाले दिन - 13 तारीख़ की सुबह - असल में हुआ क्या था? आरोपी और पीड़ित, दोनों को ही क्राइम सीन पर ले जाकर क्राइम सीन री-क्रीएट कराया जा चुका है. अब दोनों के बयान लिए जा रहे हैं और वो जो घटनाक्रम बता रहे हैं, उसकी समीक्षा की जा रही है.

स्वाति (Swati Maliwal) ने आरोप लगाए थे कि CM आवास के ड्रॉइंग रूम में बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की थी. टीम ने पूरी घटना को री-क्रिएट किया.
दरअसल, टीम पता लगाना चाह रही है कि घटना वाले दिन (13 मई की सुबह) असल में हुआ क्या था. आरोपी और पीड़ित, दोनों को ही क्राइम सीन पर ले जाकर क्राइम सीन री-क्रीएट कराया जा चुका है. बाक़ायदा सीक्वेंस से उसकी मैपिंग की गई, उसकी फ़ोटोग्राफी भी की. अब दोनों के बयान लिए जा रहे हैं और वो जो घटनाक्रम बता रहे हैं, उसकी समीक्षा की जा रही है.
ये भी पढ़ें - CM के घर का CCTV फुटेज 'खाली' निकला, बिभव का iPhone फॉर्मेट, नहीं बताया पासवर्ड
शनिवार, 18 मई को बिभव कुमार को गिरफ़्तार कर लिया गया था. उनकी अग्रिम ज़मानत याचिका भी ख़ारिज कर दी गई, और कोर्ट ने उन्हें पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. उन पर मारपीट, आपराधिक धमकी (IPC-503) और किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने (IPC-354) के मामलों में केस दर्ज किया गया. इसके अलावा IPC-201 के तहत, सबूत मिटाने का मामला भी दर्ज किया गया है.
दिल्ली पुलिस ने ये आरोप भी लगाए हैं कि 13 तारीख़ के CCTV फुटेज वाली जो पेन ड्राइव उन्हें दी गई थी, वो खाली थी. कथित तौर पर इसी में मारपीट की घटना का वीडियो था. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, पुलिस का ये भी कहना है कि बिभव ने गिरफ़्तार होने से ठीक पहले अपना फ़ोन फ़ॉर्मेट कर दिया था. तमाम डाटा डिलीट कर दिया था.
ये भी पढ़ें - बिभव कुमार ने iPhone फॉर्मेट तो कर दिया, लेकिन Data अब भी निकल आएगा!
जो SIT बनाई गई है, उत्तरी-दिल्ली की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (DSP) अंजिता चेप्याला के नेतृत्व में काम कर रही है. इंस्पेक्टर रैंक के तीन अधिकारी और हैं. सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के भी एक इंस्पेक्टर शामिल हैं, इसी थाने में केस दर्ज किया गया था. SIT अपनी जांच के बाद वरिष्ठ अफ़सरों को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.
वीडियो: फोन कर दिया गया फॉर्मेट! बिभव कुमार पर सबूत मिटाने के चार्ज भी लगाए गए










