The Lallantop

चलते मैच के बीच अपने बाल काटकर फेंक दिए कुजनेत्सोवा ने

इस मैच में सब था, गिरना-संभलना, ड्रामा, रोना-पिछड़ना और अंत में जीत.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
रूस की टेनिस प्लेयर हैं स्वेतलाना कुजनेत्सोवा. सोमवार को डब्ल्यूटीए फाइनल्स टूर्नामेंट का मैच था. मैच के बीच में ही उनने कैंची उठाई और अपने बाल काटकर फेंक दिए. फिर इसके बाद तो पूछिए ही नहीं. उसके बाद उनने पिछले दफा की चैंपियन खिलाड़ी एग्निएस्का रदवांस्का के खिलाफ अपना मैच पॉइंट बचा लिया. और उसके बाद धुआंधार खेलकर मैच भी जीत लिया. मैच में स्वेतलाना शुरू से ही थकी-थकी लग रहीं थीं. तीसरे सेट की शुरुआत हुई और स्वेतलाना ने कैंची लेकर पोनीटेल काट दी और कुर्सी पर फेंक खेलने चल दीं. https://twitter.com/WTA/status/790549136827305985 इसके बाद तो वो रो दीं. आंसू वांसू पोछे और वापस आकर खेलने लगीं. मैच में पिछड़ने के बाद भी लगातार अच्छा खेलीं और अंत में तीन घंटे के मैच के बाद जीत गईं. बाद में मीडिया वालों को बोलीं, एक टाइम तो ऐसा आया कि लगा यहीं कोर्ट में लेट जाऊं. लोग उठा ले जाएं लेकिन मैं खेली.

Advertisement
Advertisement