The Lallantop

इस बार शोभा डे, सुषमा स्वराज पर ट्वीट कर फंस गईं

रियो ओलंपिक फेम शोभा ने अब सुषमा स्वराज को शांत रहने का प्रण लेने को कहा था.

Advertisement
post-main-image
Source- Twitter
शोभा डे आखिरी बार ओलंपिक के टाइम चर्चा में आई थीं. गोल्ड नहीं जीता था. बाधा दौड़ भी नहीं जीती थी. उनने ट्वीट किया था. हमारे खिलाड़ी सेल्फी लेने जाते हैं. बहुत छीछालेदर हुई. सबने बुरा-भला कहा. और पूछो क्या? उनने फिर से वही किया. ट्वीट किया. फिर विवादों में घिर गईं. लोग फिर से उनको सुना रहे हैं. इस बार क्या कहा? विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को शांत रहने और ट्वीट बंद करने की सलाह दी है. https://twitter.com/DeShobhaa/status/819834499672457216 सुषमा स्वराज ने कित्ती तो हेल्प की है यार ट्विटर पर लोगों की. मतलब सोचो न कई लोग जो विदेशों में फंसे रहते हैं, ट्विटर पर हेल्प मांगते हैं. उनकी हेल्प हो जाती है. शोभा डे को लिखना है तो कुछ भी लिख देती हैं. उनने लिख दिया. वैसे मजे की बात देखो लिख भी कौन रहा है, जो सुबह कुल्ला-मुखारी करने से शुरू होती हैं तो रात तक धकापेल ट्वीट ही करती हैं. इस पर रिएक्शन भी आए, गालियां भी पडीं. कम लिखे को ज्यादा समझिए. कुछ ने मौज ली कुछ ने अनर्गल कहा. पर ये मानिए कि शोभा ने बर्र के छत्ते में हाथ डाल ही दिया.

आप गांधी पर गुस्सा हो, चप्पल पर शिव जी भी बिक रहे हैं

Advertisement
Advertisement