The Lallantop

'जैकलीन से नोरा को दिक्कत थी, मुझसे 2 करोड़ के गिफ्ट लिए', सुकेश चंद्रशेखर की चिट्ठी में दावा

सुकेश ने फिर कहा कि नोरा ने उससे 65 लाख की BMW गिफ्ट में ली.

Advertisement
post-main-image
नोरा फतेही, सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडीस (फोटो- इंस्टाग्राम/पीटीआई)

तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने एक और चिट्ठी लिखकर सनसनीखेज दावा किया है. सुकेश ने बॉलीवुड एक्टर नोरा फतेही (Nora Fatehi) पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने कहा कि नोरा फतेही ने ED और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के सामने अलग-अलग बयान दिए हैं. सुकेश का कहना है कि नोरा ने झूठ बोला कि वो उससे कार नहीं लेना चाहती थी. सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मामले में तिहाड़ जेल में बंद है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
'नोरा ने 2 करोड़ के महंगे गिफ्ट लिए'

सुकेश चंद्रशेखर की ये चिट्ठी तब आई है जब हाल में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल की. चिट्ठी में सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीस पर नोरा के आरोपों को मनगढ़ंत बताया है. इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक सुकेश ने चिट्ठी में लिखा है, 

"नोरा को हमेशा जैकलीन से दिक्कत रहती थी. उसने जैकलीन के खिलाफ मुझे भड़काया था. वो चाहती थी कि मैं जैकलीन को छोड़कर उसे डेट करना शुरू करूं. मुझे दिन में कम से कम 10 बार कॉल करती थी. अगर मैं फोन नहीं उठाता था तो वो लगातार कॉल करती रहती थी. नोरा ने झूठ कहा कि वो मुझसे कार नहीं लेना चाहती थी, ये सबसे बड़ा झूठ है. जब वो मुझसे मिली थी तब उसके पास महंगी कार नहीं थी. लेकिन मैंने और उसने मिलकर एक लग्जरी कार चुनी थी. इसका स्क्रीनशॉट ED के पास है."

Advertisement

सुकेश ने लिखा है कि वो नोरा को रेंज रोवर देना चाहता था लेकिन वो स्टॉक में नहीं थी. इसलिए उसने BMW की S सीरीज कार गिफ्ट की थी जो नोरा ने लंबे वक्त तक अपने पास रखी. हालांकि नोरा फतेही ने जांच टीम को बताया था कि सुकेश उसे 65 लाख की BMW कार गिफ्ट करना चाहता था. लेकिन उसने गाड़ी लेने से इनकार कर दिया था.

सुकेश ने लेटर में दावा किया कि वे और जैकलीन 'सीरियस रिलेशनशिप' में थे. उसने लिखा, 

"मैं तो नोरा को इग्नोर करता था. मैंने उसे जो मंहगे गिफ्ट्स दिए, नोरा मुझे उसकी पिक्चर भेजती थी. वो अब तक उन्हें इस्तेमाल कर रही है. नोरा को मैंने करीब 2 करोड़ के गिफ्ट्स दिए. इसलिए वो उन सामानों का बिल भी नहीं दिखा सकती."

Advertisement

नोरा ने दिसंबर 2022 में डिफेमेशन केस किया था. इसमें उन्होंने कहा था कि इस केस में उनका नाम जबरदस्ती घसीटा गया. इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है.

ये भी पढ़ें- सुकेश चंद्रशेखर पर जैकलीन- 'मेरे इमोशंस के साथ खिलवाड़ किया, मेरी लाइफ और करियर बर्बाद कर दिया'

पुलिस ने चार्जशीट में बताया कि सुकेश ने पिंकी ईरानी की मदद से जैकलीन के साथ-साथ और भी कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को गिफ्ट दिए. 200 करोड़ रुपए के इस मनी लॉन्डरिंग केस में अब तक सुकेश चंद्रशेखर और मारिया पॉल समेत कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. ED को शक है कि सुकेश ने जेल में रहने के दौरान कई लोगों से पैसे ठगे.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: जैकलीन फर्नांडिस को फांसने वाले सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से 200 करोड़ कैसे ठगे?

Advertisement