The Lallantop

डीके शिवकुमार को बेंगलुरु ने किया मजबूर, शपथ ग्रहण थोड़ा 'फीका' रहेगा

DK Shivakumar oath ceremony updates: DK Shivakumar ने बताया कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) ने पहले ही पार्टी नेताओं को बता दिया है कि Oath Ceremony चुनिंदा पदाधिकारियों तक ही सीमित रहेगी. उन्होंने कहा कि शपथग्रहण का दायरा बेहद कम रखा गया है.

Advertisement
post-main-image
डीके शिवकुमार 3 जून को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. (PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार 3 जून को बेंगलुरु में लोक भवन में शाम 4:05 बजे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे, जिसमें समारोह को कम लोगों तक सीमित रखा गया है।
  • बेंगलुरु के गंभीर ट्रैफिक जाम और कार्यदिवस होने के कारण डीके शिवकुमार ने शपथ ग्रहण समारोह को लो-प्रोफाइल और सीमित आकार में आयोजित करने का निर्णय लिया है।
  • शपथ ग्रहण समारोह में सीमित प्रतिभागियों के कारण आम जनता के लिए कम परेशानी होगी, और जो शामिल नहीं हो सकेंगे उनके लिए KPCC मुख्यालय में लाइव सेरेमनी आयोजित की जाएगी।

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. 3 जून को बेंगलुरु में उनका शपथग्रहण है. शपथग्रहण थोड़ा 'फीका' रहेगा. वजह खुद बेंगलुरु शहर है. बेंगलुरु के ट्रैफिक के कारण डीके शिवकुमार ने शपथग्रहण समारोह को लो-प्रोफाइल रखा है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी हुजूम पहले ही सड़कों पर होगा. डीके का कहना है कि इसीलिए कम लोगों को ओथ सेरेमनी में बुलाया गया है.

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, डीके शिवकुमार ने कहा कि इस बारे में पार्टी नेताओं और पुलिस अधिकारियों से सलाह-मशविरा किया गया. जोर दिया गया कि शपथग्रहण की वजह से बेंगलुरु की आम पब्लिक को कम से कम परेशानी हो और उनकी सुरक्षा में कोई कमी ना आए. डीके शिवकुमार बुधवार, 3 जून को शाम 4:05 बजे लोक भवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

डीके शिवकुमार क्या बोले?

रविवार, 31 मई को मीडिया से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा,

Advertisement

"क्योंकि यह कामकाजी दिन (Working Day) है, हम नहीं चाहते कि बेंगलुरु शहर में अफरा-तफरी हो. पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को राजधानी लाने के लिए 17,000 से ज्यादा गाड़ियां पहले ही बुक हो चुकी हैं. पुलिस अधिकारी ट्रैफिक में रुकावट और लोगों की शिकायतों को लेकर परेशान थे."

शपथग्रहण का लाइव टेलीकॉस्ट

डीके ने आगे बताया कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) ने पहले ही पार्टी नेताओं को बता दिया है कि ओथ सेरेमनी चुनिंदा पदाधिकारियों तक ही सीमित रहेगी. उन्होंने कहा कि शपथग्रहण का दायरा बेहद कम रखा गया और हम बस आम लोगों की मदद करना चाहते हैं. जो लोग शपथग्रहण में शामिल नहीं हो सकते, उनके लिए KPCC हेडक्वार्टर में लाइव सेरेमनी चलाई जाएगी.

बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम की समस्या

मुख्यमंत्री की तो शपथ होगी, लेकिन क्या मंत्री भी शपथ लेंगे? इस सवाल पर डीके शिवकुमार ने कहा कि इसका फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा. बेंगलुरु में ट्रैफिक की बड़ी समस्या मानी जाती है. पीक ऑवर्स में शहर का ट्रैफिक जाम लोगों के कई घंटे बर्बाद करता है. इसलिए डीके शिवकुमार अपनी ओथ सेरेमनी को लो-प्रोफाइल रखने पर ही जोर दे रहे हैं.

Advertisement

वीडियो: नेतानगरी: डीके शिवकुमार को ज्योतिषी ने पर्ची पर क्या लिखकर दिया था? सब पता चल गया

Advertisement