The Lallantop

सलमान खान के ब्लैक बक शिकार केस पर बनी फिल्म, रिलीज हो पाएगी?

Salman Khan Black Buck Movie: फिल्म में सलमान और लॉरेंस बिश्नोई की लड़ाई और बाबा सिद्दीकी को भी दिखाया जाएगा.

Advertisement
post-main-image
ब्लैक बक पोचिंग केस के दौरान सलमान 'हम साथ-साथ है' की शूटिंग कर रहे थे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 1998 में राजस्थान के कांकणी गांव में सलमान खान पर दो ब्लैकबक हिरणों का शिकार करने का आरोप लगा था, जिस पर आधारित 'काला हिरण' नामक फिल्म बनाई गई है।
  • यह मामला सलमान खान की फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान हुई कथित ब्लैकबक शिकार घटना पर आधारित है, जो भारत के वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 का उल्लंघन माना जाता है।
  • इस विवाद को लेकर सलमान खान को 2018 में दोषी ठहराया गया और पांच साल की सजा सुनाई गई, जबकि अभी भी मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है और फिल्म का पहला टीज़र 20 जून को रिलीज होगा।

Salman Khan के Blackbuck Poaching Case पर Kaala Hiran: The Battle For Legacy नाम से एक फिल्म बनाई गई है. इसे Udaipur Files वाले Amit Jani ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में 1998 के काला हिरण शिकार विवाद और उसके बाद शुरू हुए कोर्टरूम ड्रामा को दिखाया जाएगा. साथ ही गैंगस्टर Lawrence Bishnoi से उनके सालों पुराने कन्फ्लिक्ट और Baba Siddique की मौत पर भी बात होगी.

Advertisement

# ‘काला हिरण’ का पोस्टर रिलीज़

'काला हिरण' को 'उदयपुर फाइल्स' बनाने वाले भरत एस श्रीनेत ने डायरेक्ट किया है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज़ किया. इसमें लीड एक्टर को रात में स्नाइपर ताने दिखाया गया है. देखने में वो कुछ हद तक सलमान जैसा ही नजर आ रहा. कानों में कुंडल और हाथों में उनकी तरह ब्रेसलेट भी है. जानी फायरफॉक्स फिल्म्स के बैनर तले बनी इस मूवी में एक्शन और ड्रामा दोनों होने का वादा किया गया है. इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के संभल और मुरादाबाद जैसे इलाकों में हुई है. फिल्म का पहला टीज़र 20 जून को रिलीज़ किया जाएगा.

Advertisement
kaala hiran
‘काला हिरण’ का पोस्टर.

# मेकर्स ने फिल्म को खुलेआम सलमान से जोड़ा

आमतौर पर जब इस तरह के विवादित मामलों पर फिल्में बनती हैं तो मेकर्स सेफ्टी के लिए उसे 'वास्तविक घटनाओं से प्रेरित' बता देते हैं. लेकिन प्रोड्यूसर अमित जानी ने खुलेआम कहा कि ये फिल्म सलमान खान वाले ब्लैक बक केस पर बनी है. ‘काला हिरण’ का पोस्टर रिलीज़ करते हुए वो कहते हैं,

“1998 में जोधपुर के कांकणी गांव में हुए काले हिरण ब्लैकबक शिकार मामले पर एक फिल्म बनाई गई है. इसमें सलमान खान से जुड़े केस की पूरी कहानी है. फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा, क्राइम, थ्रिलर और लॉरेंस बिश्नोई व सलमान खान के बीच की दुश्मनी को भी एक्सप्लोर किया गया है.”

Advertisement

# क्या है ब्लैक बक पोचिंग केस?

1998 का ये ब्लैक बक केस सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग से जुड़ा है. आरोप है कि शूटिंग के दौरान सलमान ने दो काले हिरणों का शिकार किया था. ये हिरण इनडेंजर्ड स्पीशीज में गिने जाते हैं. इसलिए भारत के वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट, 1972 के तहत इनका शिकार करना कानूनी अपराध है. साथ ही उन्हें बिश्नोई समाज में पूजा भी जाता है. यही कारण है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान के पीछे हाथ धोकर पड़ा है.

# ब्लैक बक केस में जेल गए थे सलमान

सलमान के अलावा इस केस में सैफ अली खान, तबु, नीलम और सोनाली बेंद्रे जैसे एक्टर्स भी आरोपी बनाए गए थे. लेकिन सलमान के अलावा बाकियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया. सलमान पर पिछले ढाई दशकों से लगातार केस चल रहा. एक वक्त पर तो भारत के पूर्व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी उनकी तरफ से दलीलें पेश कर रहे थे. 1998, 2006 और 2007 में सलमान कुछ समय के लिए जेल भी गए. 2018 में उन्हें निचली अदालत से पांच साल की सजा सुनाई गई. 2018 में यानी घटना के 20 साल के बाद उन्हें इस मामले में दोषी पाया गया और कोर्ट ने उन्हें पांच साल की सजा सुना दी. हालांकि वहां से भी उन्हें बेल मिल गई. लेकिन हाईकोर्ट में ये मामला अब जारी है. 

वीडियो: लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने सलमान खान को लेकर बड़ा दावा किया है, मामला 'काला हिरण केस' से जुड़ा है

Advertisement