श्रीलंका से बुरी खबर आ रही है. ईस्टर फेस्टिवल के दौरान कोलंबो में बलास्ट हुए हैं. न्यूज़ एजेंसी एएफपी के मुताबिक अभी तक इस अटैक में 137 लोगों की मौत हो गई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं. धमाके चर्च और होटल में हुए हैं. शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चल रहा है कि तीन चर्च सहित कम से छह जगहों पर ब्लास्ट हुए हैं.
कोलंबो में हुए हमले में 45 लोग मारे गए हैं जहां होटल और चर्च को निशाना बनाया गया है. बट्टीकालोआ शहर में भी चर्च को निशाना बनाया गया है, जहां अब तक 25 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है. नेगोम्बो ब्लास्ट में अब तक 67 लोग मारे जा चुके हैं. अभी तक किसी ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है. सरकारी राहत और बचाव कार्य जारी है. श्रीलंका सरकार ने हमले के बाद इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है जिसमें प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे भी शामिल होंगे. भारतीय विदेश मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं- +94777903082 +94112422788 +94112422789 +94777902082 +94772234176
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके कहा है कि-
मैं कोलंबो में इंडियन हाई कमिशनर के साथ लगातार टच में हूं. हम हालात पर करीब से नज़र बनाए हुए हैं.
[खबर अपडेट की गई है.]