हंस राज हंस ने अपने सियासी सफर की शुरुआत जनवरी साल 2009 में शिरोमणी अकाली दल से की थी. वे जालंधर सीट से चुनाव भी लड़े थे, लेकिन हार गए थे. 18 दिसंबर 2014 को फिर कांग्रेस में शामिल हुए और दिसंबर 2016 में कांग्रेस से मोह भंग हो गया.
- चांदनी चौक- डॉक्टर हर्षवर्धन
- नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली- मनोज तिवारी
- वेस्ट दिल्ली- प्रवेश वर्मा
- साउथ दिल्ली- रमेश बिधूड़ी
- ईस्ट दिल्ली- गौतम गंभीर
- नई दिल्ली- मीनाक्षी लेखी
- नॉर्थ वेस्ट दिल्ली- हंस राज हंस

सांसद उदित राज ने टिकट नहीं मिलने पर बीजेपी छोड़ने की धमकी दी थी.
उदित राज का टिकट कटने के बाद उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से भी 'चौकीदार' शब्द को हटाकर 'डॉक्टर' लगा दिया. आज तक से बातचीत में उदित राज ने कहा:
पार्टी मुझे छोड़ रही है. देशभर में मेरा संगठन है, मैं दलित चेहरा हूं. अरविंद केजरीवाल ने मुझे पहले ही आगाह करते हुए बता दिया था कि बीजेपी मुझे टिकट नहीं देगी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी एक बार संसद में कहा था कि आप गलत पार्टी में हैं.दूसरी तरफ ईस्ट दिल्ली से बीजेपी के मौजूदा सांसद महेश गिरी का भी पार्टी ने टिकट काट दिया. इनका टिकट बीजेपी में शामिल हुए क्रिकेटर गौतम गंभीर को मिला. हालांकि उन्होने सामने आकर किसी तरह से नाराज़गी नहीं दिखाई बल्कि गौतम गंभीर को शुभकामनाएं दी है. इन्होंने ट्वीट करके गौतम गंभीर की उम्मीदवारी का समर्थन किया.

बीजेपी सांसद ने ट्वीट करके गौतम गंभीर का समर्थन किया.
उदित राज का टिकट कटने के बाद मुमकिन है कि वो जल्द ही पार्टी छोड़ दें, जैसा कि वो ट्विटर पर पहले ही ऐलान कर चुके हैं. और कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि वो आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाए.











