अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं शोएब मलिक.
पाकिस्तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक के साथ 16 जनवरी को एक हादसा हो गया. हादसा ये कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे मैच के दौरान गेंद उनके सिर पर लगी. गेंद सिर से इतनी जोर से टकराई कि सीधे बाउंड्री पार चली गई और ये पाकिस्तान प्लेयर पिच पर गिर गया. मैच के 32वें ओवर में ये हादसा हुआ जब मलिक बैटिंग कर रहे थे और हैल्मेट नहीं पहना था क्योंकि स्पिनर्स बॉलिंग कर रहे थे. एक सिंगल चुराने के चक्कर में वो भागे. फील्डर ने चुस्ती दिखाई और जैसे ही गेंद विकेटों पर मारने के लिए फेंकी, मलिक बीच में आ गए. फील्डर थे कोलिन मुनरो. उस वक्त मलिक 1 रन पर थे और तीन गेंद और खेलने के बाद 6 रन बनाकर वो आउट हो गए. न्यूजीलैंड के हैमिल्टन में चल रहे इस वनडे मैच में मलिक फील्डिंग करने नहीं उतरे. बताया जा रहा है कि मलिक के डॉक्टर्स ने अंदरूनी चोट की बात कही है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं.
वीडियो देखिए- क्रिकेट में गेंद से लगने वाली चोट कितनी घातक हो सकती है, इसका अंदाजा ऑस्ट्रेलिया के बैट्समेन फिलिप ह्यूज की जान जाने से लगाया जा सकता है. 2014 में ह्यूज के सिर पर गेंद लगने से मौत हो गई थी. ये क्रिकेट की दुनिया का सबसे खौफनाक मौतों में से एक है.
Also Read:
तीन चउवे लगे, मगर मोहम्मद शमी ने डि कॉक को घुटनों पर ला दिया