नोटबंदी के बाद देश की सियासत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अपने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव के साथ चल रही रार सबसे बड़ी खबर है. जो नेताजी कहेंगे मैं वो करूंगा की रट लगाए रहने वाले अखिलेश भी अब खुलकर मैदान में आ गए हैं. कलह सरकार में है परिवार में नहीं की बात भी बेमानी हो गई है. अब शिवपाल यादव का नया वीडियो आया है जिसमें वो दर्द भरे गाने गा रहे हैं.शिवपाल यादव लंबे समय तक नेताजी की छत्र-छाया में मनमानी करते रहे. कहा जाता रहा कि सूबे में साढ़े तीन मुख्यमंत्री हैं. चुने हुए जनादेश का परिवारवाद के सामने निर्लज्जता से मज़ाक उड़ता रहा और किसी को फर्क नहीं पड़ा. सब के हित सध रहे थे. पर चुनाव आते ही तनाव बढ़ गया. जिसके हाथ में सत्ता, मर्ज़ी भी उसकी. चाचा ने भतीजे को पार्टी से निकाला तो लगभग पूरी पार्टी ही अखिलेश के साथ खड़ी हो गई. दिल में प्रधानमंत्री बनने की कसक लिए बैठे मुलायम भी सत्ता के केंद्र को अपने से दूर जाते देखते रह गए. जैसे किसी ज़माने में उन्होंने ज़ोर-ज़बर पावर अपने हाथ में ली थी, उनसे उनके बेटे ने ले ली. खैर शिवपाल यादव के सामने समस्या बड़ी है. पूरी ज़िंदगी नेताजी की परछाई बन साथ रहे. संगठन खड़ा किया. मगर जब बड़े भाई की विरासत संभालने की बात आई तो भतीजा बाज़ी मार ले गया. कुछ दिन तो चाचाजी कहकर लिहाज किया मगर धीरे-धीरे साफ हो गया कि इज़्ज़त अपनी जगह और सियासत अपनी जगह. शिवपाल चचा नए साल की पार्टी में गाना गा रहे हैं,
चाचा से हमारा ये ही कहना है कि हिंदुस्तान की जनता तो हर चुनाव के बाद यही गाना गाती आ रही है, एक बार आप को भी गाना पड़ गया तो ऐसा क्या हंगामा. https://www.youtube.com/watch?v=u5OOSpSxuz8कसमे वादे प्यार वफा सब बाते हैं बातों का क्या,
कोई किसी का नहीं है झूठे नाते हैं नातों का क्या.
ये भी पढ़ें :














