The Lallantop

'ये तो डिफेंसिव है', पीएम मोदी के सामने मक्का पैक्ट पर क्या बोले शहबाज शरीफ?

किर्गिस्तान में SCO बैठक के दौरान पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ ने सऊदी अरब और तुर्किये के साथ हुए मक्का संयुक्त रक्षा समझौते को लेकर सफाई दी. उन्होंने कहा कि यह समझौता किसी देश के खिलाफ नहीं है और इसका मकसद टकराव या विभाजन पैदा करना नहीं है.

Advertisement
post-main-image
शहबाज शरीफ ने शंघाई सहयोग समिति में मक्का पैक्ट को लेकर भी बात रखी. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर स्पष्ट किया कि यह तीन देशों के बीच एक रक्षात्मक समझौता है जिसका उद्देश्य किसी भी देश के खिलाफ टकराव या विभाजन उत्पन्न करना नहीं है।
  • मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के साथ हस्ताक्षर 7 अगस्त को हुए थे, जबकि सिंधु जल समझौते के संबंध में द्विपक्षीय तनाव और अप्रैल 2025 के बाद भारत ने इसे स्थगित कर रखा है।
  • शाहबाज शरीफ ने कहा कि साझा जल संसाधनों का उपयोग दबाव या राजनीतिक लाभ के लिए नहीं किया जाना चाहिए और मक्का समझौते की पहली बैठक 31 अगस्त को इस्तांबुल में हुई, जो क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की मीटिंग में अपने मक्का पैक्ट पर सफाई देते नजर आए. भारत समेत तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी में शरीफ ने कहा कि तीन देशों के बीच हुए इस पैक्ट का मकसद किसी तरह का टकराव या विभाजन पैदा करना नहीं है. यह किसी देश के खिलाफ भी नहीं है. यह समझौता पूरी तरह से ‘रक्षात्मक’ है. इस पैक्ट पर पाकिस्तान सऊदी अरब और तुर्किये ने 7 अगस्त को हस्ताक्षर किए थे. सोमवार, 31 अगस्त को इस्तांबुल में इस पैक्ट की पहली बैठक भी हुई.

Advertisement

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जैसे दिग्गज नेताओं के सामने शहबाज शरीफ ने अपना भाषण दिया. इस दौरान सिंधु जल समझौते का नाम लिए बिना शहबाज शरीफ इस पर भी बोले. इससे पहले उन्होंने SCO के सदस्य देशों के सामने मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट (Mecca Joint Defence Agreement) को लेकर स्पष्टीकरण दिया.

शहबाज शरीफ ने कहा, 

Advertisement

पाकिस्तान 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौते' का एक सिग्नेटरी (हस्ताक्षर करने वाला देश) भी है, जिसने एकता और साझा संकल्प का संदेश देने के साथ-साथ क्षेत्र में प्रगति और समृद्धि को बढ़ावा देकर शांति की संभावनाओं को और मजबूत किया है.

आगे शरीफ ने कहा कि तीन देशों के बीच हुए इस पैक्ट का मकसद मूल रूप से रक्षात्मक है और इसका उद्देश्य किसी अन्य राज्य को निशाना बनाना नहीं है. यह न तो किसी राज्य के खिलाफ टारगेटेड है और न ही इसका उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव या विभाजन पैदा करना है.

सिंधु जल समझौते का राग 

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शहबाज शरीफ सिंधु जल समझौते का राग अलापना नहीं भूले, जिसे अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादी हमले के बाद से भारत ने स्थगित कर रखा है. हालांकि, अपने भाषण में उन्होंने एक बार फिर सिंधु जल समझौते का नाम नहीं लिया और इशारों-इशारों में ‘दिल की बात’ कहते रहे. शरीफ ने कहा,

Advertisement

पानी हमारे क्षेत्र की जीवन-रेखा है और यह लाखों लोगों का जीवन बनाए रखता है. हमारी जमीन को उपजाऊ बनाता है और हमारी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करता है. इसे कभी भी हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए. 

ये भी पढ़ेंः 'विदेश में घूमने, शादी करने से बचें', किर्गिस्तान से पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी को 'गूंज' का ताना मारा

उन्होंने कहा कि पानी (नदी तंत्र) का इस्तेमाल दबाव डालने के साधन के तौर पर नहीं किया जा सकता. न ही राजनीतिक लाभ के लिए इसका फायदा उठाया जा सकता है. हमारे साझा जल संसाधनों से जुड़े समझौते गंभीर और बाध्यकारी हैं. ये राजनीतिक सुविधा के मामले नहीं हैं जिन्हें अपनी मर्जी से नजरअंदाज किया जा सके. शहबाज शरीफ ने कहा कि इनका बिना किसी शर्त के सम्मान किया जाना चाहिए.

वीडियो: 5 सितम्बर को होने वाला प्रोटेस्ट मार्च CJP ने किया रद्द, सुप्रीम कोर्ट में क्या बताया?

Advertisement