The Lallantop

किसी ने शव से झुमके चुराए, कोई बाढ़ में बही बैंक की तिजोरी लूट ले गया, नेपाल में ये सब भी हो रहा

नेपाल के रसुवा में बाढ़ के कारण बहा बैंक सेफ ढाडिंग में मिला. पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने उसे तोड़कर नकदी निकाल ली, जिसके बाद 29 लोगों को हिरासत में लेकर करीब 92.68 लाख नेपाली रुपये बरामद किए गए.

Advertisement
post-main-image
नेपाल में फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है (PHOTO- AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नेपाल के त्रिशूली नदी में आई बाढ़ में बहकर आए बैंक के सेफ को तोड़कर पैसे निकालने के आरोप में 29 लोगों को नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
  • त्रिशूली नदी में बाढ़ से बैंक की तिजोरी बहकर नदी किनारे मिली, जिससे स्थानीय लोगों ने इसे तोड़कर नकद रकम निकालने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
  • गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 92 लाख 68 हजार 505 नेपाली रुपये बरामद हुए हैं और पुलिस इस मामले में और लोगों की संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।

नेपाल के त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर आए बैंक के सेफ को तोड़कर पैसे निकालने के आरोप में 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई की है. सशस्त्र पुलिस के सह-प्रवक्ता शैलेन्द्र थापा के अनुसार, गिरफ्तार लोगों के पास से 92 लाख 68 हजार 505 नेपाली रुपये नकद बरामद किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, बाढ़ के कारण बैंक की तिजोरी बहकर त्रिशूली नदी में आ गई थी. ये तिजोरी मिलने के बाद उसे तोड़कर अंदर रखी रकम निकालने की कोशिश की गई.

Advertisement
क्या है पूरा मामला? 

नेपाल के रसुवा के भोटेकोशी इलाके में बाढ़ के कारण एक बैंक की तिजोरी बह गई थी. बाद में ये गलछी ग्रामीण नगर पालिका-4, ढाडिंग में बेलखुखोला के पास त्रिशुली नदी के किनारे मिली. धाडिंग पुलिस के मुताबिक , उन्हें सूचना मिली थी कि स्थानीय लोगों ने तिजोरी को तोड़ दिया है और अंदर से सारी नकदी निकाल ली है. पुलिस की एक टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया और जांच शुरू कर दी गई. पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक तलाशी के दौरान 29 लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनके पास से 92 लाख 68 हजार 505 नेपाली रुपये बरामद हुए. भारतीय करेंसी में इसकी कीमत लगभग 57 लाख रुपये बनती है.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों की उम्र 19 से 49 साल के बीच है. पुलिस बरामद हुए पैसों और उसके ओरिजिन की जांच कर रही है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस घटना में और भी लोग शामिल थे.

Advertisement

(यह भी पढ़ें: 'झील फटी, तो नेपाल में कभी भी आ सकती है अगली बाढ़,' चीन ने फिर तबाही का खतरा जताया)

शव से गहने चुरा रहे लोग 

फ्लैश फ्लड के बाद भी नेपाल में एक भयावह तस्वीर देखने को मिली. यहां नारायणी नदी में नीचे की ओर बह गए एक बाढ़ पीड़ित के शरीर से कथित रूप से सोने की झुमके चुराए जा रहे थे. इस चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था. ये गिरफ्तारियां एक वीडियो वायरल होने के बाद हुईं. वीडियो में लोगों को बाढ़ में बह कर आ रही एक महिला के शरीर से सोने के झुमके निकालते देखा गया. कुल मिला कर बात ये है कि इस मुश्किल समय में पुलिस क्या करे? मलबे में फंसे लोगों की मदद या ऐसे चोरों को ढूंढे जो ऐसे समय में भी चोरी कर रहे हैं.

वीडियो: नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा? चीन ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement