The Lallantop

नेपाल बाढ़: पानी में डूबा बैंक का खजाना, 8 घंटे की मशक्कत के बाद निकला 50 करोड़ का सोना

Nepal Flash Flood: नेपाल बाढ़ में पानी में बैंक बह गया. तस्वीरों में दिखा जा सकता है कि रेस्क्यू टीम को कैश से भरे बॉक्स और सोना-चांदी मिला. नोटों की गड्डियां पूरी तरह मिट्टी में सनी थीं. 8 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम खजाना निकालने में सफल रही.

Advertisement
post-main-image
नेपाल के एक बैंक का डिपॉजिट बरामद किया गया. (ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नेपाल में 26 अगस्त को आई भोटेकोशी नदी की बाढ़ ने किसानों के बैंक शाखा त्रिशूली-ढुंगे में भारी तबाही मचाई और बैंक की करोड़ों रुपये की कीमती संपत्ति को बरामद किया गया।
  • नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 903 लोग मारे गए और 4247 अभी भी लापता हैं, जिससे बचाव और रेस्क्यू अभियानों की आवश्यकता उत्पन्न हुई है।
  • नेपाल पुलिस और रेस्क्यू टीम ने आठ घंटे की मशक्कत के बाद बैंक से नकद, सोना, चांदी व डॉक्यूमेंट्स सुरक्षित निकालकर आगे के पुनर्प्राप्ति कार्यों की शुरुआत की।

नेपाल बाढ़ में लोगों की जान के साथ संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा है. संपत्ति और कीमती सामान को बचाने की भी जद्दोजहद चल रही है. भोटेकोशी नदी में आई जबरदस्त बाढ़ ने भारी तबाही मचाई. अब तक 903 लोगों की मौत हो गई. घर, सड़कें और पुल सब बर्बाद हो गए. बाढ़ का पानी अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को बहा ले गया. नुवाकोट जिले में एक बैंक भी सैलाब में डूब गया. थोड़े हालात सुधरे, तो बैंक की करोड़ों रुपये की संपत्ति को सुरक्षित निकालने का ऑपरेशन शुरू हुआ. इस दौरान लगभग 50 करोड़ नेपाली रुपये के मूल्य का सोना वापस मिल गया. नकद, चांदी और डॉक्यूमेंट्स भी बरामद किए गए हैं.

Advertisement

26 अगस्त को नेपाल में भयंकर बाढ़ आई. नेपाल के कृषि विकास बैंक की त्रिशूली-ढुंगे ब्रांच बुरी तरह सैलाब में चपेट में आए हैं. बैंक के लॉकर और जरूरी हिस्सों तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया. सामान सुरक्षित निकालने का ऑपरेशन बहुत मुश्किल था.

बैंक की कीमती चीजें बरामद

आजतक से जुड़े पंकज दास की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल पुलिस ने बताया कि 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम बैंक का जरूरी सामान बाहर निकालने में कामयाब रही. पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि त्रिशूली-ढुंगे ब्रांच से लगभग 1.5 करोड़ नेपाली रुपये नकद, करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये की कीमत का सोना बरामद किया गया. इसके अलावा, बैंक के जरूरी दस्तावेज सुरक्षित जगह पहुंचाए गए.

Advertisement

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रेस्क्यू टीम को कैश से भरे बॉक्स मिले. नोटों की गड्डियां पूरी तरह मिट्टी में सनी थीं. ब्रांच की इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जगह-जगह मलबा और पानी होने से टीम के सामने बैंक का सामान बाहर निकालना बड़ी चुनौती थी. सबसे बड़ी चिंता सोना, चांदी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित रूप से निकालना था. रेस्क्यू टीम इस काम को सुरक्षित रूप से पूरा करने में कामयाब रही.

4247 लोग अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 903 लोगों की मोत हो चुकी है. 4247 लोग अभी भी लापता हैं. नेपाल की नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) ने बताया अब तक 10,451 लोगों को रेस्क्यू किया गया है.

Advertisement
Nepal Flood Rescue
(NDRRMA)
टनल के 933 लोग लापता

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और चीन के एक्सपर्ट्स की मदद से रेस्क्यू टीम त्रिशूली-3A समेत करीब आधा दर्जन बंद हाइड्रोपावर टनल में तलाशी अभियान चल रही है. नेपाल की डिजास्टर अथॉरिटी ने कहा कि हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स से जुड़े 933 लोग लापता हैं, जबकि रेस्क्यू टीम फंसे हुए लोगों तक पहुंचने के लिए मिट्टी और चट्टानें हटा रही है.

यह भी पढ़ें: स्कूल बिल्डिंग ढह गई, बच्चे दौड़ने लगे... नेपाल बाढ़ में प्रिंसिपल ने 1,643 बच्चों की जान बचा ली

एक भारतीय टनल बचाव दल ने चिलिमे और लांगटांग में हाइड्रोपावर साइट्स पर नेपाली आर्मी की मदद की. अर्थ-मूविंग मशीनरी और सैनिक रात भर मलबा हटाने का काम कर रहे हैं. नेपाली आर्मी के प्रवक्ता राजा राम बसनेत ने कहा कि मलबे के भारी जमाव के कारण टनल तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है.

वीडियो: नेपाल बाढ़ के बाद रसुवा से चितवन, 250 किमी बह कर आए शव, कैसे हो रह रेस्क्यू?

Advertisement