The Lallantop

थलपति विजय के चुनाव जीतने के बाद बदलनी पड़ी रजनीकांत की 'जेलर 2' की कहानी?

रजनीकांत की 'जेलर 2' में थलपति विजय पर पॉटशॉट्स लिए गए थे!

Advertisement
post-main-image
'जेलर 2' को नेलसन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है. जो विजय के साथ 'बीस्ट' बना चुके हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के मेकर्स ने सनी देओल की एंट्री को पहले पार्ट के अंत में दिखाने का निर्णय लिया है, ताकि एक बड़े क्लिफहैंगर के साथ फिल्म खत्म हो सके।
  • सनी देओल की एंट्री को लेकर पहले ट्रेलर में हनुमान के अभाव ने दर्शकों में कंफ्यूजन और असंतोष पैदा किया था, जिससे मेकर्स ने रणनीति बदलने का फैसला किया।
  • 'रामायण' का पहला भाग 6 नवंबर, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगा, जबकि पार्ट 2 में सनी देओल के किरदार की भूमिका दर्शकों के लिए महत्वपूर्ण बनेगी।

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana के मेकर्स ने Sunny Deol को लेकर कौन की बड़ी चाल चली है? क्या Rajinikanth स्टारर Jailer 2 के कुछ सीन्स फिर से शूट होने वाले हैं? बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद Batwara 1947 के डायरेक्टर Rajkumar Santoshi और Shabana Azmi के बीच क्या मतभेद हो गया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी 'लस्ट स्टोरीज 3'

'लस्ट स्टोरीज़ 3' रिलीज़ के लिए तैयार है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इसके तीसरे पार्ट में चार शॉर्ट कहानियां होंगी, जिन्हें विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है. एक बार फिर ये कहानियां लस्ट, लव, रिलेशनशिप, इच्छाएं और इंटिमेसी जैसे मसलों पर बात करेंगी. इसे नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर को प्रीमियर किया जाएगा.

Advertisement

# 'मालामाल वीकली' के सीक्वल में ईशा देओल की एंट्री

'मालामाल वीकली' के सीक्वल में ईशा देओल की एंट्री हो गई है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा के साथ 'बिग बॉस 17' फेम सोनिया बंसल को भी कास्ट किया गया है. अमित जोशी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग नवंबर 2026 में शुरू होगी. फिल्म की रिलीज़ डेट अभी लॉक नहीं हुई है.

# 'जेलर 2' में विजय की वजह से सीन बदलेंगे रजनीकांत?

Advertisement

रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' रिलीज़ से पहले ही चर्चा में है. सोशल मीडिया पर एक फैन ने दावा किया है कि फिल्म में थलपति विजय और उनकी राजनीति पर निशाना साधने वाले कुछ डायलॉग्स रखे गए थे. दावा है कि मेकर्स को उम्मीद थी कि विजय चुनाव हार जाएंगे. लेकिन नतीजे बदलने के बाद इन सीन्स में बदलाव किया जा रहा है. हालांकि, इन दावों की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिल्म 15 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसे नेलसन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है.

# 'रामायण' मेकर्स पार्ट 2 के लिए बनाएंगे 'बाहुबली' वाला बज़!

रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के ट्रेलर में हनुमान जी यानी सनी देओल की झलक न देखकर फैन्स काफी हैरान हुए थे. लोगों ने यहां तक कह दिया था कि हनुमान के बिना ये कैसी 'रामायण'. लेकिन अब सनी देओल के किरदार को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के पहले पार्ट के बिल्कुल आखिर में हनुमान के किरदार की एंट्री होगी. हनुमान की एंट्री के साथ ही फिल्म खत्म हो जाएगी. यानी मेकर्स फिल्म के पहले पार्ट को 'बाहुबली'  की तरह एक बड़े क्लिफहैंगर पर खत्म करने वाले हैं. इस जिम्मेदारी का बड़ा हिस्सा सनी देओल के कंधों पर है. 'रामायण' 6 नवंबर को दुनियाभर में और 8 नवंबर, 2026 को भारत में रिलीज होगी.

# अनीत पड्डा की 'हुंकार- द रोअर' का टीज़र रिलीज़

अनीत पड्डा स्टारर सीरीज 'हुंकार- द रोअर' का टीज़र रिलीज़ हो गया है. सीरीज में अनीत पड्डा के साथ फातिमा सना शेख, अर्जुन माथुर, मोहम्मद जीशान अय्यूब और रघुबीर यादव भी अहम किरदारों में हैं. इसे नित्या मेहरा ने डायरेक्ट किया है. सीरीज़ 25 सितंबर, 2026 को जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होगी.

# बॉक्स ऑफिस से दूर निकला 'बंटवारा 1947' का झगड़ा?

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. फिल्म की नाकामी की वजह को लेकर अब इसकी एक्टर शबाना आजमी और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की राय अलग-अलग है. शबाना ने कहा था कि शायद दर्शक सनी देओल को मुस्लिम किरदार में स्वीकार नहीं कर पाए. लेकिन संतोषी ने इस थ्योरी को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें ये बात समझ नहीं आती और अमिताभ बच्चन के 'कुली' जैसे उदाहरण दिए. जहां एक बड़े स्टार ने मुस्लिम किरदार निभाया था.  

वीडियो: चीन में 'रामायण' का रोड़ा बन रही फिल्म से नहीं होगी टक्कर, टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड?

Advertisement