The Lallantop

सास ने मिलने बुलाया, सालों ने बीच सड़क चाकू से गोदा, लव मैरिज के बाद युवक की हत्या

Tarn Taran bus stand murder: पंजाब के तरन तारन बस स्टैंड पर एक शख्स की हत्या कर दी गई. आरोप उसके दो सालों पर लगा है. बताया गया कि मृतक ने आरोपियों की मर्जी के खिलाफ उनकी बहन के साथ शादी कर ली थी.

Advertisement
post-main-image
जगजीत ने 1 महीना पहले ही जशन से शादी की थी. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जगजीत सिंह को उनकी सास ने तरन तारन बस स्टैंड बुलाया था, जहां उनके दोनों साले पहुंचकर उन पर दिनदहाड़े चाकूबाजी कर हत्या कर दी गई।
  • जगजीत और जशन कौर की लव मैरिज के कारण लड़की के परिवार ने विवाह स्वीकार नहीं किया था, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ और हत्या की घटना हुई।
  • पुलिस ने आरोपी जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हरप्रीत सिंह की तलाश जारी है और मामले की जांच हो रही है।

पंजाब के रहने वाले जगजीत सिंह और जशन कौर ने एक महीना पहले लव मैरिज की थी. जगजीत के परिजन शादी से राजी थे, मगर जशन के नहीं. नतीजा वही हुआ जो लव मैरिज के बाद अक्सर होता है. लड़की के घर वालों ने जगजीत को मिलने के बहाने बुलाया और बीच सड़क चाकू से गोद कर मार डाला.

Advertisement

आरोप है कि जशन की मां ने अपने दामाद को ये कहकर बस स्टैंड पर बुलाया था कि वह घर आना चाहती है. जगजीत ने खुशी-खुशी सास के स्वागत के लिए कोल्ड ड्रिंक और नमकीन-बिस्टिक का इंतजाम किया. वो उन्हें लेने बस स्टैंड पहुंचे, मगर वहां उनके दो साले उनका इंतजार कर रहे थे. आरोप है कि उन दोनों ने दिनदहाड़े जीजा की चाकू से कई वार कर हत्या कर दी.

आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने जसप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के परिजन विवाह को ही हत्या का कारण बता रहे हैं. इंडिया टुडे से जुड़े मनीष शर्मा से बात करते हुए जगजीत के पिता तरसेम सिंह ने बताया,

Advertisement

“दोनों के भागकर शादी करने से पहले हमने जशन कौर के परिवार से विवाह की बात भी की थी. लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हुए. इसके बाद दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली.”

तरसेम सिंह का कहना है कि रविवार, 30 अगस्त को दोपहर जगजीत को उसकी सास किंदर कौर ने फोन कर तरन तारन बस स्टैंड बुलाया था. कहा कि वह घर आना चाहती है. ये सुनते ही जगजीत ने सास की सेवा-पानी का इंतजाम करना शुरू कर दिया. वो बाजार से कोल्ड ड्रिंक, समोसे और स्नैक्स लेकर आए. फिर सास को लेने बस स्टैंड पहुंचे.

लेकिन वहां पहले से उनके दोनों साले मौजूद थे. लोकेशन पर पहुंचते ही आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और चाकुओं से हमला कर दिया. एक चश्मदीद ने बताया कि जगजीत सिंह के दम तोड़ने के बाद भी दोनों हमलावर उनके सिर और गर्दन पर चाकुओं से वार करते रहे. किसी राहगीर ने बचाने की कोशिश नहीं की. सिर्फ एक राहगीर गुरिंदर सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए एक हमलावर को दबोचा. इस दौरान वह खुद भी खुद भी घायल हो गया.

Advertisement

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में शामिल सभी छात्रों पर दर्ज FIR रद्द, लेकिन इन 2873 लोगों पर होगी कार्रवाई, SC का फैसला

घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. मामले पर डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि एक आरोपी जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरे आरोपी हरप्रीत सिंह की तलाश जारी है.

वीडियो: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, अर्धशतक के साथ बनाए कई रिकॉर्ड

Advertisement