The Lallantop

कोल्डड्रिंक के बाद अब मुकेश अंबानी बेचेंगे आइसक्रीम, 20000 करोड़ के मार्केट में एंट्री की तैयारी

मुकेश अंबानी की रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड एफएमसीजी कारोबार करती है. कंपनी पहले से ही कोल्डड्रिंक के अलावा तेल, आटा वगैरह का कारोबार कर रही है. अब आइसक्रीम मार्केट में उतरने की तैयारी है.

Advertisement
post-main-image
मुकेश अंबानी कैम्पा कोला के नाम से कोल्ड ड्रिंक काफी समय पहले ही लॉन्च कर चुके हैं (फोटो क्रेडिट: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने बॉम्बे क्रीमरी के साथ आइसक्रीम मार्केट में प्रवेश किया है, जिसमें असली डेयरी क्रीम का उपयोग कर किफायती प्रीमियम ब्रांड के रूप में आइसक्रीम बेची जाएगी।
  • भारत में आइसक्रीम का बाजार लगभग 20000 करोड़ रुपये का है, जिससे रिलायंस को एफएमसीजी क्षेत्र में विस्तार का अवसर प्राप्त हुआ है, जहाँ पहले कंपनी कैंपा कोला कोल्ड ड्रिंक बेचती थी।
  • रिलायंस की आइसक्रीम शुरुआत में पश्चिमी भारत में लॉन्च होगी और देशव्यापी वितरण नेटवर्क का लाभ उठाकर धीरे-धीरे व्यापक विस्तार किया जाएगा।

कैंपा कोला के जरिये कोल्ड ड्रिंक बिजनेस में उतरने के बाद मुकेश अंबानी आइसक्रीम मार्केट पर कब्जा जमाने की तैयारी में हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने बॉम्बे क्रीमरी (Bombay Creamery) के साथ एंट्री मारी है. भारत में आइसक्रीम का मार्केट अनुमानित तौर पर 20000 करोड़ तक का है. मिंट की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.

Advertisement

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड नाम मुकेश अंबानी देशभर में एफएमसीजी (FMCG) कारोबार करते हैं.  फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स या एफएमसीजी का मार्केट पूरी दुनिया के सबसे बड़े बाजार में से एक है. इनमें रोजाना की जरूरत वाले सामान जैसे कि साबुन, तेल और शैंपू वगैरह शामिल किए जाते हैं. 

ये भी पढ़ें: आपकी थाली में परोसा जा रहा है जहर? 2223 फूड सैंपल्स में मिले मानक से ज्यादा कीटनाशक

Advertisement
10 रुपये से शुरू होगी आइसक्रीम 

रिलायंस कंज्यूमर कंपनी बॉम्बे क्रीमरी को एक किफायती प्रीमियम डेयरी ब्रांड के रूप में स्थापित कर रही है. इस आइसक्रीम में असली डेयरी क्रीम का इस्तेमाल किया जाएगा. बॉम्बे क्रीमरी कई तरह की आइसक्रीम बेच रही है. कंपनी के आइसक्रीम पोर्टफोलियो में कोन, कप, टब, बार और स्टिक शामिल हैं. 

रिलायंस कंज्यूमर की आइसक्रीम की कीमत 10 रुपये से शुरू होगी.  बॉम्बे क्रीमरी को रिलायंस कंज्यूमर के देशभर में फैले डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और रिटेल बिजनेस का फायदा मिलेगा. कंपनी के मुताबिक बॉम्बे क्रीमरी शुरुआत में अपना बिजनेस पश्चिमी भारत में लॉन्च करेगी. 

खाने-पीने की चीजों के मार्केट में पैठ बना रहे अंबानी  

कंपनी धीरे-धीरे पूरे देश में कंपनी की आइसक्रीम लाने की स्ट्रैटिजी पर काम करेगी. रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के निदेशक टी कृष्णकुमार ने कहा कि कंपनी अपनी आइसक्रीम में असली डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करेगी. फिलहाल रिलायंस कंज्यूमर कंपनी कैम्पा कोला के नाम से कोल्ड ड्रिंक बेच रही है. कंपनी की कोल्डड्रिंक अलग-अलग फेवर में मिलती है . जैसे कि कोला, संतरे और नींबू के फ्लेवर के साथ कंपनी कैंपा कोला कोल्ड्रड्रिंक बेच रही है. इसके अलावा रिलायंस कंज्यूमर कंपनी दूसरे उत्पाद मसलन सूरजमुखी का तेल, गेहूं का आटा और पैकेटबंद पीने का पानी भी बेचती है. 

Advertisement

वीडियो: नेपाल बाढ़ के 5 दिन बाद Nuwakot से Rasuwa तक के रास्ते का क्या हाल है?

Advertisement