The Lallantop

राजसमंद: अपनी ही 'बहन' से था हिंदू धर्म के 'रक्षक' शंभूलाल का अफेयर

वो अपनी हिंदू बहन को लव जिहाद से नहीं, अपना अफेयर सामने आने से बचाना चाहता था. .

Advertisement
post-main-image
अफराज़ुल की हत्या के वीडियो की एक तस्वीर (बाएं) और अफराज़ुल के परिवार से मिली उनकी फोटो (दाएं)
शंभुलाल रेगर वो व्यक्ति है जिसने बीते दिनों एक मुसलमान व्यक्ति की हत्या कर उसका वीडियो बना सोशल मीडिया पर बड़े गर्व के साथ पोस्ट कर दिया था. वीडियो में शंभू ने कहा था कि वो अपनी एक 'हिंदू बहन' को लव जिहाद से बचाना चाहता है. और इस तरह मसला लव जिहाद और ऑनर किलिंग का हो गया था.
मगर पुलिस की जांच में सामने आया है कि  शंभू ने ज‍िन 'ह‍िंदु बहनों' को मुसलमानों से बचाने के ल‍िए अफराजुल नामक शख्स की हत्या की थी, उसी 'ह‍िंदु बहन' से उसका 'अफेयर' था. शंभू के राजसमंद की रहने वाली एक लड़की अनीता (बदला नाम) से संबंध थे. इस बात की जानकारी अफराजुल को भी थी.
Afrajul
पुल‍िस की ओर से कोर्ट में पेश की गई 413 पन्नों की चार्जशाट में दावा क‍िया गया है क‍ि शंभू पश्चिम बंगाल से आए इन मजदूरों को भगाना चाहता था ताकि अपने अफेयर पर पर्दा डाल सके. न कि इसलिए कि वो अपनी तथाकथित हिंदू बहनों को मुसलामानों के प्रेम में पड़ने ने 'बचा' सके.

अफराजुल के घर में दो लड़के काम करते थे. अज्जू शेख और बल्लू शेख. अफराजुल समेत दोनों लड़कों को शंभू के अफेयर के बारे में पता था. अज्जू और बल्लू का अनीता के घर आना-जाना भी था. ये आना-जाना शंभू को बहुत खटकता था. ये भी जान लीजिए कि शंभू शादीशुदा था.
पुल‍िस की ओर से कोर्ट में पेश की गई 413 पन्नों की चार्जशाट में दावा क‍िया गया है क‍ि शंभू पश्चिम बंगाल से आए इन मजदूरों को भगाना चाहता था ताकि अपने अफेयर पर पर्दा डाल सके. न कि इसलिए कि वो अपनी तथाकथित हिंदू बहनों को मुसलामानों के प्रेम में पड़ने ने 'बचा' सके.
 
अफराज़ुल की हत्या करने वाला शंभू
अफराज़ुल की हत्या करने वाला शंभू

हालांक‍ि, ज‍िस तरह ने अफराजुल का कत्ल हुआ, वीड‍ियो बनाया गया, वायरल क‍िया और मुसलमनों के ख‍िलाफ भाषणबाजी की गई, वो मात्र न‍िजी खुन्नस नहीं थी. बल्कि मुसलामानों के प्रति इफरात नफरत के साथ नत्थी थी.
अफराजुल की हत्या करने से एक साल पहले से शंभुलाल ने हिंदू कट्टरपंथियों  के वीड‍ियो देखने शुरू कर द‍िए थे. लव ज‍िहाद, धारा 370, कश्मीर में आतंकवाद, मुसलमानों की बढ़ती आबादी, राम मंदि‍र, पद्मावती, पीके के बारे में उसने काफी जानकारी इन्हीं वीड‍ियो के जर‍िए जुटाई थी.
पुल‍िस ने शंभु के नाबालिग भांजे और अनीता को मुख्य गवाह बनाया गया है. चार्जशीट के अनुसार, हत्या के लाइव वीडियो के साथ ही शंभु ने वारदात से पहले और बाद में भांजे से आठ वीडियो बनवाए थे. इनमें उसने जिस लड़की का जिक्र किया था, वह अनीता ही है.
अफराज़ुल (फोटो: बीबीसी)
अफराज़ुल (फोटो: बीबीसी)

चार्जशीट में पुलिस ने बताया कि अनीता  के बयानों के अनुसार अफराजुल, बल्लू शेख व अज्जू शेख उसके घर आते थे. 2010 में वह बल्लू शेख के साथ सैयदपुर चली गई. करीब 17 दिन बाद अनीता की मां और मामा मालदा पुलिस के साथ सैयदपुर गए और उसे राजसमंद ले आए. लेकिन बल्लू, अज्जू और अफराजुल का उसके घर पर आना-जाना लगा रहा.
2012-13 में अज्जू के साथ अनीता वापस सैयदपुर चली गई. एक दिन बल्लू के मोबाइल से उसने शंभू से बात कर वापस राजसमंद लाने की बात कही. इस पर शंभूलाल सैयदपुर गया. बल्लू के घर पर नहीं होने से शंभू रात वहीं रुका. बाद में बल्लू और अज्जू से फोन पर उसका झगड़ा हो गया. अनीता  ने इन्हें खतरनाक बताते हुए शंभु को लौट जाने को कहा. करीब पंद्रह दिन बाद बाजार जाने के बहाने अनीता सैयदपुर से ट्रेन में बैठकर राजसमंद आ गईं.
"attachment_104621" align="alignnone" width="600"

Advertisement
Advertisement