The Lallantop

2 घंटे नहाता था, ताकि अपने बच्चों के पास जा सकूं: शाहिद कपूर

शाहिद ने 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक 'कबीर सिंह' की शूटिंग के दौरान आई दिक्क़तें शेयर कीं.

Advertisement
post-main-image
शहिद रियल लाइफ में बिलकुल नशा नहीं करते. मगर अपनी आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' में उन्हें बहुत ज़्यादा नशा करना पड़ा है.
शाहिद कपूर फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' की शूटिंग में बिज़ी हैं. जो तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक है. हाल में इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया जिसे ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इसमें शाहिद एक नशेबाज़ सर्जन का रोल कर रहे हैं. उनके हिसाब से ये रोल करना उनके लिए काफी टफ था. शायद इसलिए क्योंकि वो टीटोटलर हैं. टीटोटलर मतलब वो इंसान जो शराब नहीं पीता. मगर अपने इस रोल के लिए उन्होंने बताया कि शूटिंग के एक बड़े हिस्से में उन्होंने काफी बीड़ी-सिगरेट फूंकी है और कोकेन इन्हेल करने का दिखावा किया है.
अपने इस रोल के बारे में बताते हुए शाहिद कहा -
मैं स्मोकिंग को बिल्कुल सपोर्ट नहीं करता. हालांकि इस फिल्म मेरा किरदार बहुत स्मोक करता है. ये (मेरे लिए) बिलकुल आसान नहीं था. एक समय तो ऐसा था जब मैंने दिनभर में 20 सिगरेट तक पी थीं. इसलिए मुझे फिल्म के सेट से घर जाने से पहले करीब 2 घंटे नहाने में लगते थे ताकि मुझसे सिगरेट की बदबू न आए और अपने बच्चों के पास जा सकूं.
वैसे अगर आप नहीं जानते तो हम बता देते हैं कि शाहिद दो बच्चों, मीशा (2 साल) और ज़ैन (7 महीने) के पिता हैं.
शहीद कपूर के साथ उनकी पत्नी मीरा राजपूत कपूर और दोनों बच्चे.
शाहिद कपूर के साथ उनकी पत्नी मीरा राजपूत कपूर और दोनों बच्चे.

जिस फिल्म की शूटिंग में शाहिद डूबे हुए हैं, यानी  'कबीर सिंह', उसका मेजर पार्ट मुंबई में शूट हुआ है. इसके बाद इसकी शूटिंग दिल्ली और मसूरी में भी हुई. फिल्म के एक हिस्से में शहिद एक कॉलेज स्टूडेंट के रोल में दिखेंगे. और दूसरे हिस्से में एक बेहिसाब नशा करने वाले डॉक्टर के रोल में दिखेंगे. शहिद के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी हैं. 'कबीर सिंह' 21 जून, 2019 को सिनेमाघरों में लग रही है.


Video: ब्लॉकबस्टर अर्जुन रेड्डी की ऑफिशियल रीमेक है शाहिद कपूर की ये फिल्म

Advertisement
Advertisement