The Lallantop

जमुई केस: पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा, एनकाउंटर में गोली लगी, एक का पैर टूटा

Jamui bihar case: पुलिस मुठभेड़ में नाबालिगों से बदसलूकी करने वाले मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है. दो आरोपी अभी फरार हैं. इस बीच मंगलवार को मुख्य आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया. मुठभेड़ में एक आरोपी का पैर टूट गया.

Advertisement
post-main-image
जमुई बदसलूकी मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव पकड़ा गया. (courtesy: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बिहार के जमुई में छात्र और छात्रा के साथ हुई बदसलूकी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव को मुठभेड़ में पकड़ा है, जिसमें दोनों को चोटें आई हैं।
  • इस घटना की पृष्ठभूमि में एक वायरल वीडियो आया जिसमें आरोपितों ने एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट की थी, जिससे पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।
  • पुलिस ने FIR दर्ज कर तीन अन्य आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं और मामले की जांच जारी है।

बिहार के जमुई बदसलूकी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. घटना के मुख्य आरोपी नंदन यादव और एक अन्य आरोपी हरेराम यादव को मुठभेड़ में पकड़ लिया है. बताया गया कि पुलिस एनकाउंटर के दौरान नंदन के पैर में गोली लगी है और हरेराम के पैर टूटने की बात सामने आई है. बिहार पुलिस के ADG लॉ एंड ऑर्डर के. सुहिता अनुपम ने पुलिस कार्रवाई की पुष्टि की है. 

Advertisement
मुठभेड़ में पकडे गए आरोपी

आजतक से जुड़े रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को जमुई सदर अस्पताल लाया गया है. घटना के बाद दोनों फरार चल रहे थे. इससे पहले जमुई पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था. मुख्य आरोपी समेत चार फरार चल रहे थे. मुठभेड़ के बाद दो आरोपी पकड़े गए हैं जबकि दो अभी भी फरार चल रहे हैं.  

ADG ने बताया कि इस मामले में FIR भी दर्ज कर ली है. पुलिस ने BNS की धारा 74, धारा 76 और POCSO एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत केस दर्ज किया है. इन धाराओं में महिला की गरिमा भंग करने, कपड़े उतारने के लिए मजबूर करने और बच्चों के यौन उत्पीड़न से जुड़े अपराध शामिल हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'जमुई घटना' में इन 120 लोगों पर भी FIR दर्ज, बिहार पुलिस ने क्यों लिया ऐसा एक्शन?

लंगड़ाते हुए आरोपी अस्पताल पहुंचा

मुठभेड़ के बाद अस्पताल ले जाते समय आरोपियों के कई वीडियो भी सामने आए. वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी लंगड़ा रहा है और पुलिस उसे कंधे के सहारे अस्पताल ले जा रही है. पूरा मामला 19 सितंबर की शाम 6-7 का है. एडीजी के मुताबिक, ये घटना जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक पहाड़ी इलाके में हुई थी. 

Advertisement

एक छात्र और छात्रा कोचिंग से लौट रहे थे. दोनों दसवीं क्लास के स्टूडेंट हैं. एक वायरल वीडियो में दिखा कि कुछ लोगों ने उनकी बाइक रोकी और उनके साथ मारपीट करने लगे. फिर एक आदमी मुंह पर कपड़ा बांधे लड़की को मोलेस्ट करने लगा. पुलिस इनपुट के मुताबिक, यही मुख्य आरोपी है जिसका नाम नंदन यादव है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई. 

वीडियो: जमुई में इंडिया गठबंधन पर जमकर बरसे पीएम मोदी, नीतीश की तारीफ की

Advertisement