"आरोपी रामुलु संगा रेड्डी जिले का है. 21 की उम्र में उसकी शादी कर दी गई थी. लेकिन उसकी पत्नी जल्द ही उसे छोड़कर दूसरे आदमी के साथ चली गई. इस घटना ने उसकी मानसिक हालत खराब कर दी और वह औरतों से नफरत करने लगा. जल्द ही यह नफरत हैवानियत में बदल गई."पुलिस चीफ ने बताया कि 2009 में आरोपी को खून के एक मामले में उम्रकैद की सजा मिली थी. उसका एक मानसिक अस्पताल में इलाज चल रहा था. वहां से वह भाग गया था. भागने के बाद उसने पांच और कत्ल किए. उसे 2013 में फिर से पकड़ा गया. इस बार वह जमानत पर छूट गया. रामुलु पर चोरी के भी आरोप हैं.
इस आदमी ने एक के बाद एक 18 औरतों की हत्या कर दी
फिल्मी थ्रिलर जैसी है कहानी.
Advertisement

Serial Killer आरोपी को हिरासत में लेकर मीडिया को जानकारी देते हैदराबाद पुलिस चीफ.
हैदराबाद में एक सीरियल किलर गिरफ्तार हुआ है. उस पर आरोप है कि उसने 24 साल में 18 औरतों का मर्डर किया है. पुलिस का कहना है कि इस शख्स की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से उसे औरतों से नफरत हो गई थी. जिसके चलते उसने एक के बाद एक 18 औरतों की हत्या कर दी.
कैसे सामने आया मामला?
हैदराबाद और रचाकोंडा पुलिस कुछ दिनों से दो गुमशुदा महिलाओं की तलाश कर रही थी. इनमें से एक महिला का नाम वेंकटमा था. उनके पति कवाला अनथैया ने 1 जनवरी को जुबली हिल्स थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी. उसने कहा था कि उसकी पत्नी 30 दिसंबर से लापता है. हैदराबाद पुलिस की नॉर्थ जोन टीम ने इस मामले की जांच शुरू की. 4 जनवरी को वेंकटमा की लाश अंकुशपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिली. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी की पहचान रामुलु के तौर पर हुई. जो पहले भी हत्या का दोषी पाया जा चुका है. फुटेज में दिखा कि वेंकटमा और रामुलु एक ही रिक्शे पर सवार हुए. अंकुशपुर के सुनसान इलाके में ले गया. जहां दोनों ने शराब पी. इसके बाद आरोपी ने एक बड़े पत्थर से मारकर वेंकटमा की हत्या कर दी. बाद में उसके कीमती सामान लेकर वह भाग गया. मृतका की पहचान न हो, इसलिए रामुलु ने वेंकटमा के कपड़ों से ही उसका चेहरा जला दिया. शव के पास मिले फोन से उसकी शिनाख्त हुई. इसी तरह पुलिस को यह भी पता चला कि रामुलु ने 10 दिसंबर को 35 से 40 साल की एक अज्ञात महिला का भी कत्ल किया है. इस बार वह महिला को सिद्दिपेट जिले के एक गांव में ले गया था. जहां उसने महिला की साड़ी से ही उसका गला घोंट दिया और उसके चांदी के गहने लेकर भाग गया. पुलिस ने फुटेज के आधार पर रामुलु की गिरफ्तारी की. पूछताछ में उसने बताया कि इन दो हत्याओं के अलावा, 2003 से 2019 के बीच वह 16 महिलाओं की हत्या कर चुका है.
सेक्स के बदले पैसों का लालच देता था
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं को सेक्स के बदले पैसे देने का लालच देता था. महिलाएं इस लालच में पड़ जाती थीं, तो वह उनका खून कर देता था. हैदराबाद पुलिस चीफ ने बताया,
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















