The Lallantop

Electoral Bond: लो जी 3 घंटे के काम के लिए 3 महीने का वक्त मांग रहा था SBI?

Electoral Bond से जुड़ा डेटा चुनाव आयोग से साझा करने के लिए SBI ने Supreme Court से 30 जून तक का समय मांगा था. जिसके बाद CJI DY Chandrachud ने सख़्त निर्देश दिए थे.

Advertisement
post-main-image
SBI ने 30 जून तक का समय मांगा था. (फ़ोटो - इंडिया टुडे)

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश के बाद SBI ने इलेक्टोरल बॉन्ड के अल्फा न्यूमेरिक कोड्स (Electoral Bond Alphanumeric Code) की जानकारी साझा कर दी है. इन कोड्स के ज़रिए किस कंपनी या व्यक्ति ने इलेक्टोरल बॉन्ड के तहत किस पार्टी को चंदा दिया, ये पता चल गया है. बता दें कि ये वही जानकारी है, जिसका मिलान करने के लिए SBI ने सुप्रीम कोर्ट से 30 जून तक का समय मांगा था. SBI का कहना था कि सभी बॉन्ड खरीद से जुड़ी जानकारी जुटाने और उसे मैच कराने में लंबा समय लगेगा. हालांकि इंडिया टुडे की डेटा इंटेलिजेंस यूनिट को वही काम करने में महज़ 3 घंटे का समय लगा है, जिसके लिए SBI चेयरमैन ने 3 महीने का समय मांगा था.

Advertisement

सार्वजनिक क्षेत्र के इस शीर्ष बैंक ने डेटा विज़ुअलाइज़ेशन और एनालिटिक्स टूल के लिए पर्याप्त संसाधन होने के बाद भी कोर्ट से 3 महीने के समय की मांग की थी. विशेषज्ञों का मानना है कि सुप्रीम के सामने इस ‘फर्जी’ मांग से SBI प्रमुख और उनकी टीम की छवि ख़राब हुई है. 

इंडिया टुडे की टीम ने जो डेटा जुटाए हैं, उस हिसाब से BJP को सबसे ज़्यादा 6,060 करोड़ चंदा मिले. बॉन्ड खरीदने वाली टॉप 10 कंपनियों से BJP को 2,123 करोड़ रुपये दान में मिले हैं. वहीं टॉप 10 कंपनियों से TMC को 1,198 करोड़ रुपये और 615 करोड़ रुपये कांग्रेस को मिले.

Advertisement

ये भी पढ़ें - मेघा इंजीनियरिंग ने किस पार्टी को कितना चंदा दिया?

इंडिया टुडे की टीम के मुताबिक़, BJP को सबसे ज़्यादा चंदा देने वालों में मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड शामिल है, जिसने BJP को 584 करोड़ रुपये का दान दिया. वहीं, क्विक सप्लाई चेन प्राइवेट लिमिटेड ने 375 करोड़ रुपये का दान दिया. इसके बाद वेदांता लिमिटेड ने 230 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल ने 197 करोड़ रुपये और मदनलाल लिमिटेड ने 176 करोड़ रुपये का दान दिया है.

साभार - इंडिया टुडे डेटा इंटेलिजेंस टीम

TMC के लिए फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज कंपनी 542 करोड़ रुपये के साथ सबसे बड़ा दानदाता रहा. इसके बाद हल्दिया एनर्जी लिमिटेड ने 281 करोड़ रुपये, धारीवाल इंफ्रास्ट्रक्चर ने 90 करोड़ रुपये और MKJ एंटरप्राइजेज व एवीस ट्रेडिंग फाइनेंस प्राइवेट ने 46-46 करोड़ रुपये दिए.

Advertisement

ये भी पढ़ें - BJP को इलेक्टोरल बॉन्ड से सबसे ज्यादा चंदा किसने दिया?

कांग्रेस के लिए वेदांता लिमिटेड 125 करोड़ रुपये के साथ सबसे बड़ी दान देने वाली कंपनी थी. इसके बाद वेस्टर्न यूपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने 110 करोड़ रुपये, MKJ एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने 91.6 करोड़ रुपये, यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने 64 करोड़ रुपये और एवीस ट्रेडिंग फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड ने 53 करोड़ रुपये का दान दिया है.

वीडियो: पड़ताल: पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तानी कंपनी ने इलेक्टोरल बॉन्ड से क्या BJP को चंदा दिया?

Advertisement