ये भी पढ़ें:
पीएम मोदी ने बताया, क्यों हटवाया पद्मावती से 'आई!'
आदिकाल से ही ये आई हमारी मुसीबतों की जड़ है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
देश में दो बड़ी घटनाएं एक साथ घट रही हैं. बेंजामिन नेतन्याहू विवादित ताजमहल का दर्शन कर कर रहे हैं. और फिल्म पद्मावत पर विवाद हो रहा है. बाद में नेतन्याहू अहमदाबाद गए. उधर मोदी जी ने भी धोलेरा में 'आईक्रिएट सेंटर' लॉन्च कर दिया. वहीं पर इस बात का खुलासा भी किया कि उनकी सरकार के सेंसर बोर्ड ने पद्मावती फिल्म से आई क्यों हटाया. पद्मावत क्यों बनाया. खुद देखो.
अरे भैया जब आई क्रियेटिविटी में अहम् पैदा करता है तो फिल्म बनाने वालों में भी कर सकता है. संजय लीला भंसाली बहुत उड़ रहे थे बाजीराव मस्तानी बनाकर. उनको लग रहा था कि अब इतिहास में घुसकर कुछ भी तियां पांचा बना देंगे और करणी सेना माफ कर देगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सरकार ने उनका बड़ा आई यानी घमंड चूर कर दिया. इस पूरे प्रकरण पर एक ही बात कहनी है. एक ही तो दिल होता है आदमी के सीने में मोदी जी, कितनी बार जीतोगे?
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:
Advertisement
जानिये किन-किन राज्यों में आप पद्मावत नहीं देख पाएंगे
क्यों 'पद्मावती/पद्मावत' सब बैन के बावजूद बहुत ज्यादा देखी जाएगी?
Advertisement










